
अचानक उदयपुर पहुंच कंगना ने चौंकाया...जगत के इस प्रसिद्ध मंदिर में पहुंच की महिषासुर मर्दिनी की पूजा..
उदयपुर . बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत रविवार को उदयपुर पहुंची। परिजनों के साथ आई कंगना डबोक एयरपोर्ट पहुंचकर, यहां से 65 किलोमीटर दूर स्थित जगत गांव गई। यहां स्थित विश्वविख्यात प्राचीन महिषासुर मर्दिनी मंदिर में पूजा अर्चना की। कंगना के साथ रिश्तेदार और पंडित थे, जिन्होंने करीब 3 घंटे तक पूजा अर्चना करवाई। कंगना सुबह करीब 7.30 बजे जगत पहुंची। उन्होंने 10.30 बजे तक पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिर में कंगना के अलावा पंडित, परिजन और करीबी लोग ही मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रति वर्ष नवरात्र के दौरान कंगना इस प्राचीन मंदिर में आकर पूजा अर्चना करती है।
भक्तिमयी कंगना
अपने अभियन से बॉलीवुड में विशेष पहचान बनाने वाली कंगना बॉल्ड सीन से अलग काफी आस्थावान है। उन्हें कई मंदिरों में पूजा अर्चना करते देखा गया है। कंगना ने हाल ही में इंदौर स्थित महाकालेश्वर मंदिर में अभिषेक करते हुए खुद की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। कंगना ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘हर-हर महादेव...’ लिखते हुए फोटो शेयर की।
साधारण लुक में साड़ी पहनकर आई
बॉलीवुड फिल्मों में अपने पहनावे से चर्चा में रहने वाली कंगना जब जगत पहुंची, पूजा अर्चना के दौरान अपना पहवाना काफी साधारण रखा। कंगना ने बादामी रंग की साड़ी पहन रखी थी। पूजा अर्चना के बाद मंदिर से बाहर निकली कंगना के साथ फोटो खिंचवाने और ऑटोग्राफ लेने को लेकर लोगों में होड़ रही।
बनेगी झांसी की रानी
एक्ट्रेस कंगना की आगामी फिल्म ‘मणिकर्णिका’ अगले साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी। इस फिल्म में कंगना ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का रोल किया है। फिल्म की शूटिंग के दौरान कंगना को कई बार चोटें लगी। मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी का टीजर यू-ट्यूब पर 2 अक्टूबर को रिलीज हुआ। इस टीजर को 24 घंटे के दरमियान ही एक करोड़ से ज्यादा बार देखा गया।
Published on:
15 Oct 2018 02:29 pm
