22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lakshyaraj Singh Mewar: गद्दी पर बैठे लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, कुलगुरु ने निभाई 350 साल पुरानी ये रस्म

पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद परंपरा के अनुसार लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को कुलगुरु ने गद्दी पर बैठाया।

2 min read
Google source verification
lakhayaraj singh mewar

lakhayaraj singh mewar

पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद परंपरा के अनुसार गद्दी उत्सव चल रहा है। यह ऐतिहासिक समारोह पूर्व राजपरिवार में 350 साल से अनुष्ठान करने वाले मेवाड़ के कुलगुरु की ओर से किया गया। इस दौरान लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को कुलगुरु डॉ. वागीश कुमार गोस्वामी ने बुधवार को गद्दी पर बैठाया। मंत्रोच्चारण और शंखनाद के साथ रस्म अदा की गई। इसके बाद लक्ष्यराज सिंह ने कुलगुरु समेत तमाम संत-महात्माओं का आशीर्वाद लिया।

लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने गद्दी की पूजा-अर्चना कर इस पर विराजमान हुए। जिसके बाद उन्होंने श्रीएकलिंग नाथजी की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर आशीर्वाद लिया और धूणी दर्शन किए। इसके बाद अश्व पूजन की रस्म अदा की गई और एकलिंगजी मंदिर में दर्शन करने गए। शाम 7 बजे शहर के हाथीपोल द्वार का पूजन करने की परंपरा निभाएंगे। रात 8.15 बजे सिटी पैलेस में ही रंग पलटाई का दस्तूर किया जाएगा। रात 9 बजे भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने जगदीश मंदिर जाएंगे।

कौन-कौन हुए शामिल

लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के गद्दी उत्सव में ओडिशा के डिप्टी सीएम और उनके ससुर कनकवर्धन सिंह, कवि और एक्टर शैलेश लोढ़ा सहित तमाम लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल होने वाले पुरूषों और महिलाओं ने सफेद सूट या पारंपरिक सफेद पोशाक पहनी।

16 मार्च को हुआ अरविंद सिंह का निधन

पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन 16 मार्च को हो गया था। जहां उन्हें विदा करने के लिए समूचे मेवाड़ के लोगों की भागीदारी रही थी। वहीं, बीते 15 दिनों के दरमियान देशभर से लोग सिटी पैलेस पहुंचे और शोक जताया।

विश्वराज सिंह की हुई थी राजतिलक रस्म

अरविंद सिंह मेवाड़ के बड़े भाई महेन्द्र सिंह मेवाड़ का निधन 10 नवंबर 2024 को हुआ था। जिसके बाद उनके बेटे और नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ की राजतिलक की रस्म निभाई गई थी। यह आयोजन चित्तौड़गढ़ के किले में हुआ था।

यह भी पढ़ें : लक्ष्यराज सिंह आज संभालेंगे पिता की विरासत, गद्दी उत्सव की परपंरा शुरू; उधर, मेवाड़ क्षत्रिय महासभा ने जताई आपत्ति