18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर के बायोपार्क में 10 दिन से बीमार है महक, किडनी में सूजन

चौबीस घंटे गहन निगरानी में, बढ़ाए चिकित्सक

2 min read
Google source verification

image

Mukesh Hingar

Aug 10, 2017

mehak
उदयपुर
. सज्जनगढ़ बायोलॉजिकलपार्क में 10 दिन से अस्वस्थ चल रही शेरनी महक को चौबीस घंटे गहन चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। उसके उपचार के लिए बड़ी संख्या में चिकित्सकों को बायोपार्क में ही रहने के आदेश हैं। अधिकारियों के अनुसार उसकी स्थिति में सुधार है, बस आहार नहीं लेने से परेशानी है।

चिकित्सकों की टीम ने बुधवार को महक का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उसे किडनी में सूजन के कारण आहार लेने में तकलीफ आ रही है। उप वन संरक्षक हरिणी वी. ने उसके उपचार के लिए और चिकित्सक बुलाए। मेडिकल बोर्ड में शामिल डॉ. शरद अरोड़ा, डॉ. करमेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ अरविन्द माथुर, डॉ. श्रवण सिंह राठौड़ व डॉ. महेन्द्र मेहता ने चेकअप कर उसे ट्रंकुलाइज कर उपचार दिया। फिलहाल महक को 24 घंटे गहन निगरानी में रखा है। बोर्ड ने महक की सोनोग्राफी कर फ्लूड थैरपी व जीवन रक्षक दवाएं दी हैं। नमूने भी लिए हैं।

READ MORE: Udaipur: देखिए एक रुपए की नोट का नया लुक, यह है नए नोट की खासियत

गौरतलब है कि शेरनी 'महक' को गुजरात के जूनागढ़ से करीब दो साल पहले सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क लाया गया था। 'महक' की तबीयत खराब होने की खबर फैलते ही वन्यजीव प्रेमियों ने महक के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार महक ने कुछ दिनों से खाना पीना छोड़ रखा था ऐसे में अब उसका गहनता से इलाज किया जाएगा। उसका स्वास्थ्य परीक्षण कर पूूूर्व मेें भी आवश्यक सैंपल्स लेकर उन्हें जांच के लिए आईवीआरआई, बरेली, पशु चिकित्सा महाविद्यालय, नवानिया, उदयपुर भेजा गया था।

READ MORE: न्यू इंडिया मंथन पर मोदी बोले कलक्टर दूरदराज इलाकों में जाकर वास्तविकता जानें


चिकित्सक प्रयास कर रहे
महक सप्ताहभर से भोजन नहीं ले रही है, सिर्फ पानी पी रही है। उसे स्वस्थ करने के लिए चिकित्सक लगातार प्रयासरत हैं।
राहुल भटनागर, मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव)