16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां गुजरात से आई आशा वैष्णव ने बिखेरे भक्ति के सुर , भजन संंध्या में उमड़े हजारोंं श्रद्धालु

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
navratri

patrika Garba Festival Navratri worship worship dance

उमेश मेनारिया/ मेनार. क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्तिपीठ अम्बे माता के दरबार में गत रात्रि एक शाम माँ अम्बे के नाम विशाल भजन सँध्या मातेश्वरी शक्तिमचं के रंगमंच पर आयोजित हुई। । भजन संध्या से पूर्व माँ अम्बे की पूजा अर्चना की गयी उसके बाद आशा वैष्णव एंड पार्टी द्वारा गणपति वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज़ किया। इससे पूर्व मातेश्‍वरी शक्ति मंच द्वारा मेनार डाक बंगले से रैली के रूप में गायिका आशा को पिपली चौक होते हुए थम्ब चौक लेकर आये जहाँ पर मातेश्‍वरी नवयुवक मंडल थम्ब चौक द्वारा बुके देकर और उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। उसके बाद मेनार के प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव 52 फीट ऊँची प्रतिमा के दर्शन किये और मांं अम्बे माता की पूजा अर्चना कर दर्शन किये । उसके बाद गायिका आशा द्वारा गरबा लाइव डांस किया गया और इसके साथ ही भजन संध्या में गायिका द्वारा अपने भजनों की प्रस्तुतियां देनी शुरू की । जगमग जलती अखंड ज्योत ओर चारो ओर रोशनी की चांदनी बिखेरती हुई ब्रह्म सागर की लहरों और मनोरम हवाओं के साथ आशा वैष्णव ने अपने भजनोंं से मेनार की धनियारी मोटो देवरो रे.......चौसठ जोगणिया.....माता जी कटे रे सुता.....मेहंदी रासनी भजनों से हज़ारो भक्तो को मंत्रमुग्ध कर दिया और भक्तजन भजनों पर खूब नाचे और जो भजन संध्या भोर तक चली । ग्रामीण क्षेत्र मे आशा वैष्णव का यह पहली भव्य भजन संध्या है जिसमे हज़ारों भक्त उमड़े । आशा वैष्णव ने सुता वो तो जागो नींद सूं..., गुरुदेव कहे सुण चेला... माताजी की चूंदड़ी समेत कई एक से एक भजन पेश किए। जिन पर श्रोता झूम उठे। अल सवेरे तक चली भजन संध्या में महिला-पुरुष समेत हजारो संख्या में युवा और बुजुर्ग भी मौजूद थे। आशा वैष्णव एंड पार्टी ने एक से बढ़कर एक धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। इस भजन संध्या में भींडर , कानोड़ , वल्लभनगर , बामनिया , रुंडेडा, खरसान, बाठरड़ा खुर्द, बाठरड़ा कला, नवानिया, वाना, ईंटाली, चायला खेड़ा, भटेवर, वल्लभनगर, खोखरवास, खालातोड़, रोहिखेड़ा, भींडर, बाँसड़ा, अमरपुरा, खेरोदा, कीर की चौकी, बरोडिया, खड़ोदा, मावली डांगियान, गवारड़ी, चौकड़ी, चोरवाड़ी, निलोद, फतहनगर, केदारिया, हमेरपुरा, भोपाखेड़ा, रामाखेड़ा, बग्गड़, नीमड़ी सहित चितौड़गढ़ जिले आदि से हज़ारो श्रद्धालु पहुँचे । आयोजन के मुख्य अथिति अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश कपासन ममता मेनारिया थे एवम अथिति थानाधिकारी खेरोदा पुनाराम गुर्जर थे।