
मोहम्मद इलियास/उदयपुर
शहर में स्मार्ट सिटी का इतना स्मार्ट काम है कि करोड़ों खर्च करने के बाद भी अभी तक पिछोला झील में कई जगह पर मलमूत्र गिर रहा है तो कई जगह पर झीलों को शुद्ध जल व्यर्थ बह रहा है। चांदपोल, अम्बापोल व नई पुलिया नेचुरल वाले पम्प के हालात तो ऐसे है कि यहां पर दिनरात विद्युत मोटर चलाकर पानी को आगे लिफ्ट किया जा रहा है, मोटर बंद होते ही झील का पानी सीवरेज लाइन में जाकर मलमूत्र में मिलकर पुन: झील में आ रहा है। प्रतिदिन जहां लाखों लीटर पानी की बर्बादी के साथ ही लगातार मोटर चलने से विद्युत खर्च हो रहा है।
होटल नेचुरल के सामने से पम्प हाउस से झील का पानी अम्बापोल जा रहा है वहां से पानी को लिफ्ट कर यूआइडी की सीवर लाइन में जोडकऱ उसके आयड़ नदी में भेजा जा रहा है।
--
यहां गिर रहा पानी, इसमें मिल रहा मलमूत्र
- चांदपोल पम्प हाउस पर झील का शुद्ध पानी सीवर लाइन में मिल रहा था, यहां पर अभी स्मार्ट सिटी व निगम अधिकारियों ने विद्युत मोटर लगाई जिससे झील का पानी वापस झील में ही छोड़ा जा रहा है लेकिन यहां मोटर 8 घंटे ही चल रही है, रात के समय झील का पानी सीधा सीवर में मलमूत्र मिलकर वापस झील में जा रहा है।
-होटल नेचुरल के पास वाले सिवर मेन ***** झील से नीचे होने के कारण तालाब का पानी इस चेम्बर में आकर अम्बापोल पम्प हाउस में हा रहा है। यहां पर दिनरात दो मोटर लगाकर पानी को लिफ्ट करते हुए अलकापुरी स्थिति पम्प में डाला रहा है। वहां भी पानी के ओवरफ्लो होने मोटर चलाई जा रही है।
--
जलस्तर गिरने के साथ ही सीवर का पानी गिरना शुरू
तत्कालीन जिला कलक्टर के निर्देश पर पूर्व में मामले की निस्तारण के लिए कमेटी भी बनाई गई थी। खाली तालाब के दौरान निरीक्षण किया था तब उन्हें होटल नेचुरल सहित कुछ जगह पर दीवारों से सीवर लाइन का पानी रिसता हुआ मिला था। जब तालाब का जलस्तर घटा तब भी अधिकारियों ने उसे ठीक नहीं किया। नतीजन झीलें लबालब होने पर अभी झील का पानी सीवर लाइन में जा रहा है और जलस्तर घटते ही सीवर का पानी झील में गिरना शुरू हो जाएगा। झील प्रेमी तेजशंकर पालीवाल ने इसे जिला कलक्टर ताराचंद मीणा व निगम आयुक्त को भी इसकी जानकारी थी लेकिन अभी तक इसका हल नहीं निकल सका।
-- -
स्थाई समाधान के लिए अभी पंप लिफ्ंिटग स्टेशन बनाए जा रहे है, उसका काम चल रहा है। सीवर लाइन में झील के पानी को अभी रोका है, कहीं ओर गिर रहा है तो उसे दिखवाते है।
मुकेश पुजारी, अधीक्षण अभियंता नगर निगम
Published on:
29 Jan 2023 10:28 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
