8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिलीभगत या कुछ और, यूआइटी प्रशासन सोता रहा, भूमाफिया ने पाट डाला फतहसागर का उपला तालाब

मिलीभगत या कुछ और, यूआइटी प्रशासन सोता रहा, भूमाफिया ने पाट डाला फतहसागर का उपला तालाब

2 min read
Google source verification
dsc_1570.jpg

मोहम्मद इलियास/उदयपुर

फतहसागर के उपला तालाब में भूमाफियाओं द्वारा तालाब पेटे में मिट़्टी डालकर पाटने की खबर प्रकाशन व चेताने के बावजूद प्रशासन व यूआइटी की नींद नहीं उड़ी। कार्रवाई के अभाव में भूमाफिया ने हावी होते हुए रात के अंधेरे में लगातार मिट्टी के डम्पर खाली कर तालाब पेटे को पाट दिया। कई दिनों से रात के अंधेरे में 30 से 40 डम्पर प्रतिदिन खाली हो रहे हैं, इससे तालाब पेटे का हिस्सा काफी ऊपर हो गया है।

जागरूक नागरिकों ने रात के अंधेरे में प्रतिदिन वहां डम्पर खाली होने पर यूआइटी अधिकारियों को अवगत करवाया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। नतीजन तालाब पेटा ऊपर हो गया और मुटाम भी गायब हो गए।

..

यूआइटी ने नहीं की कोई कार्रवाई , खाली होते रहे डम्पर

बताया जा रहा है कि रानी रोड मार्ग पर पूर्व में निजी होटल ने तालाब पेटे में मिट्टी डालकर रास्ता निकालने का प्रयास किया था। वहां पर विद्युत खम्भे भी लगा दिए था। मामला उजागर होने पर यूआइटी ने होटल का रास्ता बंद कर दिया, लेकिन मिट्टी को उस पेटे से नहीं उठाया। पास ही भूमाफिया ने मिट्टी वाले हिस्से को अपने परिसर में मिलाते हुए आगे की जमीन मिट्टी से पाट दी। प्रशासन व यूआइटी को झील प्रेमियों, आम नागरिकों ने हर बार चेताया। खबरें प्रकाशित हुई तो यूआइटी ने नोटिस देकर सिर्फ पाबंद किया। दिखावे के लिए वहां कुछ दिन गार्ड लगा दिए, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने से भूमाफिया फिर हावी हो गए।

--

अब तक 500 से ज्यादा डंपर हो चुके खाली

तालाब पेटे को ऊंचा करने के लिए भूमाफिया द्वारा पहले वहां पत्थर खाली किए गए, उसके बाद मिट्टी डाली गई। वहां अब तक 500 से ज्यादा डम्पर खाली हो चुके हैं। इस मिट्टी में तालाब पेटे में लगाए गए मुटाम तक दब गए। अब सवाल उठता है कि प्रशासन अगर कार्रवाई भी कर दे यहां से मिट्टी कौन उठाएगा? अगर मिट्टी नहीं उठी तो तालाब पेटा गायब होगा और भूमाफिया अपने मकसद में कामयाब होगा।

--

तत्कालीन सचिव ने वहां से उठवाई थी मिट्टी

वर्ष 2016 में भी यहां भूमाफिया ने तालाब पेटे में मिट्टी डाली थी, तब यूआइटी के तत्कालीन सचिव द्वारा कार्रवाई करने पर वहां से मिट्टी हटाई गई। यूूआइटी की ओर से थाने में भी मामला दर्ज करवाया गया। अधिकारियों के बदलते ही भूमाफिया ने वहां फिर से कब्जे के प्रयास के लिए तालाब पेटे में मिट्टी डाल दी। गौरतलब है कि इस तालाब में फतहसागर झील का पानी आता है।

--

संबंधित खबरें

मामले को दिखवाते हुए है, गलत है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

ताराचंद मीणा, जिला कलक्टर

बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग