
25 साल से उदयपुर में बतौर शिक्षक रह रही मंजू अब मंत्री बनी
मधुसूदन शर्मा
उदयपुर. 25 साल से उदयपुर में बतौर शिक्षक के रूप में सेवाएं दे रही प्रोफेसर मंजू बाघमार अब भाजपा सरकार में मंत्री बनी है। राजस्थान की सरकार में ये दूसरी महिला मंत्री हैं। जिन्हे राज्य मंत्री बनाया गया है। बाघमार नागौर के जायल विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनी गई हैं। इनके मंत्री बनने पर समर्थकों ने पटाखे छोड़कर खुशी मनाई, एक दूसरे को मिठाईयां भी खिलाकर खुशी का इजहार किया। लेकिन आपको बता दें कि राज्यमंत्री बनी प्रोफेसर मंजू बाघमार का उदयपुर से भी लंबा नाता रहा है। वे यहां पर मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय में वर्ष 1998 में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में ज्वाइन किया था। इसके बाद वे 2014 में प्रोफेसर बनीं। तब से लेकर आज तक ये शिक्षा से जुड़ी रहीं। कॉमर्स कॉलेज के प्रोफेसर देवेन्द्र श्रीमाली ने बताया इनका जन्म ब्यावर में हुआ। नागौर में इनका निवास है। इनका ससुराल सोनेली गांव में है। आपको बता दें कि शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रही मंजू बाघमार एलएलबी में भी गोल्ड मेडिलिस्ट रही हैं। आपको बता दें कि वे विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार अब पांच साल विशेष छुट्टी पर रहेंगी।
कॉमर्स कालेज में इन पदों पर रहीं मंजू
जानकारी के अनुसार प्रोफेसर मंजू बाघमार छात्र कल्याण की अधिष्ठाता रहीं। उन्होंने व्यवसाय प्रशासन की भी विभागाध्यक्ष रही हैं। इसके अलावा उन्होंने कॉलेज में चीफ वार्डन की भूमिका भी संभाली। काम के प्रति समर्पित रहने वाली मंजू बाघमार कॉमर्स कॉलेज में ऐसोसिएट डीन भी रह चुकी हैं। इन दिनों वे विशेष छुटटी पर चल रही हैं।
चार चुनाव लड़े दो जीते
जानकारी के अनुसार बाघमार ने नागौर के जायल विधानसभा क्षेत्र के कुल चार चुनाव लड़े। इनमें वे केवल दो ही चुनाव जीत सकीं। पहला चुनाव उन्होंने भाजपा की टिकट पर 2008 में लड़ा लेकिन पराजित हो गई। फिर 2013 में भाजपा से चुनाव लड़ा और उन्होंने जीत दर्ज की। इस दौरान भी वे विश्वविद्यालय के नियम के अनुसार विशेष छुटटी पर रहीं थी। 2018 में वे फिर मैदान में उतरीं, लेकिन पराजित हो गई। अब 2023 में उन्होंने भाजपा से चुनाव लड़ा और जीतीं। ऐसे अब उन्हे सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है।
एमएलएसयू के प्रोफेसर पहुंचे बड़े पदों पर
जानकारी के अनुसार मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय के कई प्रोफेसरों ने राजनीति में मुकाम हासिल किया। इनमें डॉ. सीपी जोशी एमएलएसयू से छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए। इसी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बन गए। फिर वे विधायक बने और केन्द्र सरकार में मंत्री रहे। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे। इसी प्रकार गिरीजा व्यास यहां प्रोफेसर रहीं। बाद में वे राजनीति में आ गई। वे केन्द्र व राज्य में मंत्री रही। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष पद भी इन्होंने सुशोभित किया। अब प्रोफेसर मंजू बाघमार को राज्य मंत्री बनाया गया है।
Updated on:
30 Dec 2023 10:04 pm
Published on:
30 Dec 2023 09:55 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
