4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मॉडल बनेगा माणकावास का तालाब

नरेगा में काम शुरू

less than 1 minute read
Google source verification
Mankawas pond will become a model

मॉडल बनेगा माणकावास का तालाब

घासा. (उदयपुर) उदयपुर जिले की ग्राम पंचायत मगथला के माणकावास गांव में स्थित तालाब को मॉडल तालाब बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए मनरेगा के तहत 41 लाख 15 हजार रुपए की स्वीकृति हुई है। इस राशि से तालाब का सौंदर्यकरण सहित अन्य काम कराया जाएगा। बताया गया कि इसका कार्य एक वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। सरपंच युधिष्ठिर पुरोहित ने बताया कि माणकावास गांव में कई वर्षों पुराना तालाब स्थित है, जिसका जीर्णेाद्धार नहीं होने से वह क्षतिग्रस्त हो गया है। वर्तमान में इसे मॉडल तालाब बनाने की स्वीकृति हुई है। इस राशि से तालाब पर घाट निर्माण, पक्की सीढि़यां सहित तालाब का अन्य सौंदर्यकरण कार्य कराया जाएगा। यह कार्य एक वर्ष में पूरा करना होगा। इस काम से जल संरक्षण एवं जल संचय होगा। तालाब में पानी भरा रहने से क्षेत्र के कुओं का जलस्तर बढ़ेगा। किसानों को फ ायदा होगा। जलस्तर बढऩे से पानी की कमी नहीं रहेगी।