
मार्वल, क्रिकेट अमरीका व बीएस स्पोट्र्स ने जीते मैच
उदयपुर. पेसिफिक विवि व वंडर सीमेंट क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में पेसिफिक स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स मैदान में सोमवार को हुए पीपीएल ट्रॉफी मैचों में मार्वल्स एक्सपोर्ट ने सोजतिया ग्रुप को सात विकेट से हराया। क्रिकेट अमरीका ने जेनिया होटल्स को 6और बीएस स्पोट्र्स ने ट्रूली इंडिया को 8 विकेट से हराया।
पहले मैच में बल्लेबाजी करते हुए सोजतिया की टीम 74 रन पर ढेर हो गई। इसमें धवल पंड्या ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। आकाश बैरवा ने 4 व अभिषेक चंदेल ने 3 विकेट लिए। जवाब में मार्वल्स टीम ने ३ विकेट के नुकसान पर आवश्यक रन बनाए। अभिषेक चंदेल ने 29 रनों का योगदान रहा। अभिषेक को मेन ऑफ द मैच व ऋतिक औदिच्य को वैलयुबल प्लयेर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इसी तरह दूसरे मैच में जेनिया टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पुष्पेन्द्र सिंह के 25 रनों की मदद से 97 रन बनाए । निखिल शुक्ला ने 3 विकेट लिए। जवाब में क्रिकेट अमरीका ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य पूरा किया। उसकी तरफ से गोरंाशु ने 34 रन बनाए। अमन गोरवा ने 2 विकेट लिए। गोरांशु को को मेन ऑफ द मैच व पुष्पेन्द्र सिंह को वैलयुबल प्लयेर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इसी प्रकार मैदान में हुए तीसरे व आखरी मैच में ट्रूली इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की। मनीष सुथार के 30 रनों की मदद से 88 रन का लक्ष्य रखा। मोहित सिंह ने 3 व हितेश पटेल ने 2 विकेट चटकाए। जवाब में बीएस स्पोट्र्स ने 2 विकेट खोकर आवश्यक रन बना लिए। हितेश पटेल ने 41 व संजय कुलदीप ने 31 रन बनाए। मोहित सिंह को मेन ऑफ द मैच व मनीष को को वैलयुबल प्लयेर ऑफ द मैच घोषित किया गया ।
Published on:
08 Jul 2019 07:34 pm
