पिचका गया पेट और धंस गई आंखें
बढ़ी हुई दाढ़ी, लम्बे बाल, धंसी हुई आंखें, पिचका हुआ पेट, नग्नावस्था और शून्य में ताकते इस शख्स के पास कुल जमा पूंजी के नाम पर फटे पुराने कपड़ों की एक गठरी है, जिसे वह सिहराने लगाए संभाले हुए था। भूख लगने पर वह कभी नाली में पड़ी झूठन को निवाला बना रहा था तो कभी मोहल्लेवासियों द्वारा फेंकी गई खाने पीने की चीजों को वह टुकुर-टुकुर देख खा रहा था।