31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोगुन्दा प्रधान के पिता का ही निकला डम्पर, खान विभाग ने जब्त डम्पर पर लगाई 1.08 लाख रुपए की पेनल्टी

1.08 लाख लगाया जुर्माना, पुलिस ने काटी 100 रुपए की पर्ची
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 11 May 2018, 4:42 PM IST

DUMPER

उदयपुर/झाड़ोल . ओगणा से गोगुंदा मार्ग पर अटाटिया के पास बुधवार रात को खान विभाग की ओर से पकड़ा गया डम्पर गोगुन्दा प्रधान पुष्करलाल तेली का ही निकला। धरपकड़ व लगातार पंगे के बावजूद तेली बजरी परिवहन करने से बाज नहीं आ रहा। खान विभाग ने जब्त डम्पर पर 1.08 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, वहीं ओगणा थाना पुलिस ने बिना नम्बर का होने पर 100 रुपए का जुर्माना वसूला। खनन विभाग की विशेष टीम ने बुधवार को ओगणा से गोगुन्दा जा रहे बजरी से भरे डम्पर को अटाटिया के पास रोका तो मौका पाकर चालक भाग निकला। विभागीय टीम ने डम्पर को जब्त कर ओगणा थाने में खड़ा करवाया। डम्पर में मिले कागज के आधार पर जांच की तो वह गोगुन्दा प्रधान पुष्करलाल तेली के पिता पन्नालाल तेली के नाम से निकला। विभाग ने नियमानुसार जुर्माना लगाया। गौरतलब कि इससे पूर्व भी कई बार प्रधान के डम्पर पकड़े जा चुके हैं।

गिर गई होगी नम्बर प्लेट
&डंपर पर नेम प्लेट लगी हुई थी कही रास्ते मे गिर गई होगी । डंपर खनन विभाग द्वारा पकडा गया है उसे नियम अनुसार पेलन्टी जमा कराकर डंंपर को छुडवा लेंंगे ।
पन्नालाल तेली, प्रधान के पिता गोगुन्दा

READ MORE : video : दो बाइक सवार बादमाश उदयपुर के व्यापारी से 5 लाख की नकदी से भरा बैग ले उड़़े़े, सीसीटीवी में दर्ज हुई वारदात

स्कूटी चोरी के तीन आरोपित गिरफ्तार

उदयपुर. साइफन स्थित पेट्रोल पम्प से स्कूटी चुराने वाले तीन आरोपितों को अम्बामाता थाना पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गत 5 मई को चोर साइफन स्थित पेट्रोल पम्प से बेदला निवासी लोकेश कुमावत की स्कूटी चुरा ले गए थे। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो तीन युवक एक बाइक पर वहां पहुंचे, उनमें से एक युवक नीचे उतरकर स्कूटी ले गया। पुलिस ने पहचान कर आरोपित नाथद्वारा हाल कानपुर निवासी गौरव तेली, तेलीवाड़ा निवासी तुषार दशोरा व चेतन सोनी को गिरफ्तार किया।