29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आषाढ़ के मेघों ने मेवाड़ को खूब भिगोया, झमाझम बारिश का दौर जारी, जलाशयों में हुई पानी की आवक

देर रात से शाम तक होती रही बारिश - घने बादलों से ढंका रहा शहर - कई कॉलोनियों मंे भरा पानी - 24 घंटे में 66 मिमी बारिश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 16 Jul 2018, 9:00 AM IST

rain in udaipur

आषाढ़ के मेघों ने मेवाड़ को खूब भिगोया, झमाझम बारिश का दौर जारी, जलाशयों में हुई पानी की आवक

धीरेंद्र जोशी/उदयपुर. शहर में देर रात से शुरू हुआ बारिश का दौर रविवार शाम तक जारी रहा। हल्की से मध्यम बारिश का यह दौर कभी रूका तो भी कुछ मिनट के लिए। लगातार हो रही बारिश ने पहली बार लोगों को मानसून आने का अहसास करवाया। शहर में शनिवार शाम से रविवार शाम तक 66 मिमी बारिश दर्ज की गई। इधर जिले में सर्वाधिक बारिश सोम पिकअप वियर पर 102 मिमी दर्ज की गई। जिले भर में लगभग यहीं स्थ्तिि रही। शनिवार दोपहर से हल्की फुहारों से बारिश की शुरुआत हुई। जो रात तक रुक-रुककर होती रही। मध्यरात्रि करीब पौने दो बजे मध्यम बारिश का सिलसिला शुरू हुआ जो कभी धीरे तो कभी तेज रविवार शाम तक जारी रहा। करीब साढ़े पांच बजे बारिश का यह दौर थमा। सडक़ें दरिया, कॉलोनियां तलैया लगातार बारिश से शहर की कई सडक़ें दरिया बन गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी के चलते संभावना है कि मौसम एक दो दिन खुलने वाला नहीं है। उदयपुर के मेवल क्षेत्र में भी रात भर मूसलाधार बारिश हुई है।

READ MORE : उदयपुर में सन्डे को मेहरबान रहे मेघ...जमकर बरसे, आॅसम हुआ मौसम....देखें तस्वीरों में

इन पर दिनभर पानी बहता रहा। वहीं कॉलोनियों में निकासी नहीं होने से घरों के बाहर पानी भरा रहा। खारोल कॉलोनी में पानी की निकासी सही नहीं होने से घरों के बाहर पानी भर गया। पानेरियों की मादड़ी, उदियापोल, कृषि सब्जी मंडी, सेक्टर-7, यूआईटी के बाहर, सूरजपोल-गुलाब बाग रोड, आरएमवी रोड, कालाजी-गौराजी, अमल का कांटा, बापूबाजार, देहलीगेट, बांस वाली गली, प्रभात नगर सहित कई कॉलोनियों में जहां पानी भरा वहीं सडक़ें दरिया बन गई। कहां कितनी बारिश सिंचाई विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह बीते चौबीस घंटों में उदयपुर 30, सई डेंम 9, सलूंबर 3, उदयसागर 56, वल्लभनगर 40, बागोलिया 32, डाया 25, जयसमंद 23, गोगुंदा 17, केजड़ 29, ओगणा 17, देवास 22, सोम पिक अप वियर 102, सोम कागदर 6, झाड़ोल 40, ऋषभदेव 9, मदार 29, कोटड़ा 8, नाई 12, खेरवाड़ा 24, बावलवाड़ा 18, सेमारी में 6 मिमी बारिश दर्ज की गई। रविवार नौ में हुई बारिश सिंचाई विभाग के अनुसार रविवार सुबह 8 से शाम पांच बजे तक नौ घंटे में उदयपुर 36, झाड़ोल 60, कोटड़ा 50, बागोलिया 120, नाई 44, मदार 23, ओगणा में 6 मिमी बारिश दर्ज की गई।