4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेवाड़ सहित दक्षिणी राजस्थान में सामान्य से अधिक होगी मानसून की बरसात

Monsoon2023 मौसम विज्ञानियों के अनुमान के मुताबिक राजस्थान में 28 जून तक मेवाड़, वागड़, हाड़ौती के मार्ग से पहुंचेगा

less than 1 minute read
Google source verification
imd

केरल तट पर इस बार मानसून दो-तीन देरी से 5 जून तक पहुंचेगा। वहीं, राजस्थान में 20 जून और मेवाड़ में 28 जून तक दस्तक दे सकता है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि मानसून की बारिश इस साल अच्छी रहेगी जिससे झीलें फिर लबालब हो जाएंगी। मौसम विज्ञानी प्रो. नरपतसिंह राठौड़ के अनुसार, वर्तमान सेटेलाइट के चित्रों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में मानसून बहुत ही कम गति से आगे बढ रहा है। साथ ही हिन्द महासागर के उत्तर में इसी सप्ताह दक्षिणी-पश्चिमी मानसूनी सक्रिय हुआ है। इस वर्ष मेवाड़-वागड़-हाड़ौती में मानसून पहुंचने की उम्मीद 28 जून के आस-पास बनी है। वैसे, राजस्थान में मानसून पहुंचे की सामान्य तिथि 20 जून है जो मेवाड़ में झाड़ोल,वागड़ में कुशलगढ तथा हाड़ौती में झालावाड़ के रास्ते प्रवेश करता है। मेवाड़ सहित दक्षिणी राजस्थान मे सामान्य से अधिक बरसात होने की उम्मीद है।

राजस्थान में पिछले 8 सालों में मानसून की दस्तक

2022 - 27 जून

2021 - 24 जून

2020 - 24 जून

2019 - 2 जुलाई

2018 - 26 जून

2017 - 27 जून

2016 - 22 जून

2015 - 23 जून