18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हादसे में बेटे की मौत पर सदमे में चल बसी मां, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार, शोक में डूबा गांव

उदयपुर शहर के अम्बामाता थाना क्षेत्र में यूआइटी के पास दो बाइक की भिड़न्त में एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। मौत की खबर गांव में पहुंची तो सदमे से उसकी मां की भी मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
udaipur_1.jpg

उदयपुर/नयागांव। उदयपुर शहर के अम्बामाता थाना क्षेत्र में यूआइटी के पास दो बाइक की भिड़न्त में एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। मौत की खबर गांव में पहुंची तो सदमे से उसकी मां की भी मौत हो गई। मामला पहाड़ा क्षेत्र के महुवाल गांव का है। मां-बेटे की मौत से हर कोई अचम्भित रह गया और पूरा गांव शोक में डूब गया।

अम्बामाता थाना क्षेत्र में यूआइटी के पास दो बाइक की भिड़न्त में महुवाल पहाड़ा निवासी लोकेश (22) पुत्र अशोक परमार की मौत हो गई। वह नीमचखेड़ा देवाली में किराये से रहकर पढ़ाई और जॉब करता था। वह एक जून की रात चचेरे भाई सौरभ के साथ गांव से आया और कमरे पर पहुंच रहा था। यूआइटी के पास सामने से आई तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में लोकेश और दूसरी बाइक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एमबी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान लोकेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा।

यह भी पढ़ें : दर्दनाक हादसाः कार ने बाइक को मारी टक्कर, चाचा-भतीजा सहित तीन लोगों की मौत

एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
पुत्र के मौत की खबर मिलने पर मां लक्ष्मी देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन हिम्मतनगर स्थित अस्पताल ले गए, लेकिन ईलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन पुन: रविवार को शव लेकर महुआल पहुंचे। मां-बेटे का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया। घटना को लेकर हर किसी के चेहरे पर मायूसी थी। लोकेश ग्रेजुएशन के बाद शहर में ही रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था। दो भाईयों में लोकेश छोटा था।

यह भी पढ़ें : युवक ने चाचा को कॉल कर कहा- अंतिम बार मिलना हो तो आ जाओ...