
प्रमोद सोनी/उदयपुर. पाली जिले के नाडोल स्थित आशापुुरा माता मंदिर पर शारदीय नवरात्र में सुबह से माता के दर्शनों के लिए भक्तोंं की कतारेंं लगी हैंं । इस मंदिर में विभिन्न जिलों से लोग दर्शन करने आते हैंं, जयपुर, जोधपुर,उदयपुर, पाली, सिरोही ,बीकानेर आदि जिलों से लोग परिवार सहित दर्शन करने पहुंंचते हैंं। कई परिवारों की कुल देवी होने से परिवारजन जोड़े से दर्शन करते हैंं व माता को पूजन सामग्री चढ़़ा़ते हैंं। इस दौरान मन्दिर में परिसर में प्रसादी भी की जाती है । नवरात्र के सप्तमी से नवमी तक यहां माता के दर्शन को विशेष भीड़ रहती है।