10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब सीयूईटी यूजी में पांच अपेल तक जमा करवा सकेंगे आवेदन

CUET UG 2024: देश की सभी केंद्रीय यूनिवर्सिटी, ज्यादातर स्टेट यूनिवर्सिटी, प्राइवेट यूनिवर्सिटी और डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए सीयूईटी यूजी परीक्षा पास करना अनिवार्य किया है।
2 min read
Google source verification
अब सीयूईटी यूजी में पांच अपेल तक जमा करवा सकेंगे आवेदन

अब सीयूईटी यूजी में पांच अपेल तक जमा करवा सकेंगे आवेदन

CUET UG 2024: देश की सभी केंद्रीय यूनिवर्सिटी, ज्यादातर स्टेट यूनिवर्सिटी, प्राइवेट यूनिवर्सिटी और डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए सीयूईटी यूजी परीक्षा पास करना अनिवार्य किया है। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च तक थी, लेकिन तकनीकी खामी के कारण देश में लाखों आवेदन करने से वंचित रह गए थे। इसको ध्यान में रखते हुए यूजीसी ने यूजी 2024 रजिस्ट्रेशन अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब विद्याथीZ 05 अप्रैल तक एनटीए की वेबसाइट पर सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। जानकारी के अनुसार सीयूईटी यूजी परीक्षा 15 मई से 31 मई के बीच होगी। 12वीं के बाद होने वाली यह प्रवेश परीक्षा विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। इसकी जिम्मेदारी एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को दे रखी है। हर साल लाखों इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होते हैं।

प्रवेश परीक्षा के लिए बार-बार बढ़ी आवेदन की तिथिसीयूईटी यूजी 2024 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को कई बार बढ़ाया जा चुका है। पहले अभ्यर्थियों को 26 मार्च तक आवेदन करने का समय दिया था। फिर इसे बढ़ाकर 31 मार्च किया गया। अब 05 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन का समय दिया गया है। इसके लिए स्टूडेंट्स को एनटीए की वेबसाइट पर आवेदन भरना होगा। इस प्रवेश परीक्षा के लिए विद्याथीZ 05 अप्रैल को रात 09.50 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके बाद उन्हे मौका मिलने के आसार नहीं है।

इसलिए बढ़ाई तिथि

यूजीसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रजिस्ट्रेशन डेट आगे बढ़ाने की जानकारी साझा की है। उसमें स्पष्ट लिखा है कि उम्मीदवारों और स्टेकहोल्डर्स की रिक्वेस्ट के कारण यह फैसला लिया है। दरअसल कई स्टूडेंट्स सर्वर डाउन होने से रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाए थे। फीस भरते समय भी कुछ तकनीकी समस्या सामने आई थी। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर सीयूईटी यूजी 2024 रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट को आगे बढ़ाया गया है।

सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा के लिए ऐसे करें आवेदन

सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा के लिए निम्न स्टेप्ट के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

- सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाएं।- वेबसाइट के होमपेज पर नजर आ रहे CUET UG 2024 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।

- वहां मांगी गईं जरूरी डिटेल्स एंटर करें।- सीयूईटी यूजी आवेदन फीस भरकर सबमिट करें।

- सीयूईटी यूजी 2024 आवेदन पत्र डाउनलोड कर लें। आप चाहें तो फ्यूचर रेफरेंस के लिए उसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।