1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर में वन विभाग के पार्कों में बढ़ी पर्यटकों की संख्या

अंबेरी बायोडायवर्सिटी, पुरोहितों का तालाब और फूलों की घाटी में बढ़ी पर्यटकों की संख्या

2 min read
Google source verification
उदयपुर में वन विभाग के पार्कों में बढ़ी पर्यटकों की संख्या

उदयपुर में वन विभाग के पार्कों में बढ़ी पर्यटकों की संख्या

उदयपुर. वर्ष 2022 का आखिरी सप्ताह और नए साल का पहला दिन वन विभाग के लिए अच्छा रहा। विभाग के चीरवा और अंबेरी में मौजूद तीन पर्यटन स्थलों पर पहले ही दिन पर्यटकों की अच्छी आमद रही। पर्यटकों का रुझान इन पार्कों के प्रति बढ़ने से शहर में ईको टूरिज्म की संभावनाओं को बल मिलेगा।विभाग की ओर से शहर और आसपास के क्षेत्रों में कई पार्क विकसित किए गए हैं। इन पार्क की शुरुआत में पर्यटक वहां जाते हैं, लेकिन धीरे-धीरे इनके प्रति उनका रुझान कम होने लगता है। राजस्थान पत्रिका में प्रकाशित खबर के बाद विभाग ने तीन पार्कों का प्रचार किया। इसके तहत अंबेरी स्थित मेवाड़ जैव विविधता पार्क, पुरोहितों का तालाब और चीरवा का घाटा स्थित महात्मा गांधी स्मृति वन उद्यान को लेकर बार कोड जारी करते हुए शहर के प्रवेश मार्गों, पर्यटन स्थलों आदि पर फ्लैक्स, स्टीकर आदि लगाए गए। इसका सकारात्मक परिणाम सामने आया और पर्यटकों ने इन स्थलों की तरफ रुख किया।

---------

साल के पहले दिन आए अच्छे पर्यटक
महात्मा गांधी स्मृति वन उद्यान में 31दिसंबर, 2022 को 288, 1 जनवरी, 2023 को 587, 2 जनवरी, 2023 को 169, मेवाड़ जैव विविधता पार्क में 31 दिसंबर, 2022 को 145, 1 जनवरी, 2023 को 207, 2 जनवरी, 2023 को 27 और पुरोहितों का तालाब में 31 दिसंबर, 2022 को 256
1 जनवरी, 2023 को 558 और 2 जनवरी, 2023 को 250 लोगों पर्यटकों ने भ्रमण किया।

-------
दिसंबर माह में आए पर्यटक
पुरोहितों का तालाब पर 5653, मेवाड़ जैव विविधता पार्क में 1796, और महात्मा गांधी स्मृति वन उद्यान में 3586 पर्यटक 1 से 31 दिसंबर तक आए।

---------

वर्सन :
प्रचार पर जोर देने के बाद पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। आने वाले समय में सभी पार्क का पूरा प्रचार किया जाएगा। इससे पर्यटक मेवाड़ के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच मनोरंजन कर सकेंगे।

- नरपत सिंह राठौड़, सहायक वन संरक्षक।