1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिद्ध चक्र विधान की स्थापना

अष्टाह्निक पर्व

less than 1 minute read
Google source verification
octogenarian festival

सिद्ध चक्र विधान की स्थापना

झाड़ोल . (उदयपुर). उपखंड मुख्यालय पर दिगंबर जैन मंदिर झाड़ोल में शनिवार को अष्टाह्निक पर्व 2021 के प्रथम दिवस नंदीश्वर दीप का पंचामृत अभिषेक कर सिद्ध चक्र विधान की स्थापना की गई। स्थानीय त्रिशला महिला मंडल द्वारा अष्टाह्निका पर्व के आठ दिवस के दौरान नियमित पूजा अभिषेक, सिद्ध चक्र की पूजा विधान की जाएगी। इस दौरान कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष चंद्रसेन जैन, पवनकुमार जैन, नथमल जैन, नाथूलाल जैन, कांतिलाल जैन, हुकमीचंद जैन, रतनपाल जैन सहित धर्मप्रेमी व महिला मंडल मौजूद थे।
चातुर्मास के लिए आर्यिका प्रज्ञामती का ससंघ प्रवेश कल
बडावली ञ्च पत्रिका. आर्यिका प्रज्ञामती का चातुर्मास बड़ावली में होगा। चातुर्मास के लिए आर्यिका ससंघ सोमवार को मंगल प्रवेश करेंगी। चातुर्मास चन्द्र प्रभु दिगम्बर जैन मन्दिर बड़ावली में होगा। प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया ने बताया कि आर्यिका संसघ सोमवार को बरोडा से पद विहार कर बड़ावली में मंगल प्रवेश करेंगी।

झल्लारा. सलूम्बर उपखण्ड के मावजी महाराज की निर्वाण स्थली शेषपुर में ईटावल ब्राह्मण समाज की ओर से मावजी महाराज मंदिर परिसर में अच्छी वर्षा की कामना और इन्द्र को रिझाने के लिए हवन किया गया। समाजननो ने बताया कि अच्छी वर्षा की कामना को लेकर इन्द्र हवन किया।