6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा देख रही दावेदारों की कुंडली, कांग्रेस 3 को जाजम पर बैठे सुनेगी सबकी

पंचायतीराज चुनाव panchyat election  
2 min read
Google source verification
पंचायतीराज चुनाव

पंचायतीराज चुनाव

मुकेश हिंगड़ / उदयपुर. जिला परिषद एवं पंचायतीराज चुनाव panchyat election को लेकर भाजपा के बाद अब कांग्रेस में भी जोश सामने आया है। पार्टी के पर्यवेक्षक लगाने के बाद तीन नवंबर को बैठक होगी जिसमें अपने सभी अनुभवी नेताओं को सुनते हुए जाजम पर बैठकर चुनानी रणनीति बनाई जाएगी। दूसरी तरफ भाजपा की ओर से रविवार को दिन भर पार्टी कार्यालय में दावेदारी रखने वालों के आवेदनों की कुंडली देखी गई। पार्टी यह कार्य सोमवार को भी करेगी।

भाजपा में बारीकी से देख रहे नाम, सर्वसम्मति से मुहर लगाएंगे

भाजपा ने पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ रविवार को जिले के अलग-अलग मंडलों की जिला परिषद एवं पंस. वार्डों के लिए आवेदनों को टेबल पर रखा। एक-एक कर आवेदन देखते गए। उसमें आवेदक की ताकत व कमजोरी दोनों बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया गया। भाजपा के जिला चुनाव संयोजक प्रमोद सामर, देहात जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पंवार, जिला सह सयोजक महेंद्र औदिच्य, पूर्व जिलाध्यक्ष तख्तसिंह शक्तावत, जिला महामंत्री चंद्रगुप्त सिह चौहान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी आदि ने विभिन्न पंचायत समितियों से प्राप्त आवेदनों को सूचीबद्ध कर उनकी समीक्षा शुरू की। यह कार्य देर रात तक चला और रात तक भी कई दावेदारों ने आवेदन दिए। सोमवार को सभी पंचायत प्रभारियों की 12 बजे पार्टी कार्यालय फिर बैठक बुलाई जिस में सबके समक्ष नामों पर चर्चा कर उनकी राय ली जाएगी। इधर, शहर अध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली ने शहर के अधीन पंस. के वार्डों को लेकर तैयारियां की।

पर्यवेक्षक जगदीश चंद बोले वफादार व मजबूत प्रत्याशी होंगे

इधर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक श्रीगंगानगर के सादुलशहर विधायक जगदीश चन्द्र ने कहा कि पार्टी वफादार व मजबूत प्रत्याशी बनाएगी। इसके लिए 3 नवंबर को वे उदयपुर के देहात कार्यालय में बैठक लेंगे जिसमें सभी अनुभवी व पुराने नेताओं के साथ, जिला कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारी, पूर्व विधायक व विधायक प्रत्याशियों से चर्चा करेंगे। पत्रिका से दूरभाष पर बातचीत में वे बोले कि जयपुर में बैठकर तो यह काम नहीं कर सकते है, इसके लिए जमीनी स्तर पर जाजम पर सबके साथ बैठकर मंथन करेंगे। सबकी राय लेंगे और सबकी सुनेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी मंच पर यह प्रयास रहेगा कि प्रत्याशी का नाम सर्वसम्मति से तय हो जाए और पार्टी चुनाव में पूरी ताकत लगाकर काम करें। रविवार रात को ही उन्होंने प्रदेश प्रभारी अजय माकन व प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक में भाग लिया। इधर, निवर्तमान देहात अध्यक्ष लालसिंह झाला ने भी पर्यवेक्षक से दूरभाष पर उदयपुर में होने वाली बैठक को लेकर चर्चा की।