20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्ल्स हॉस्टल में घुसा पैंथर, मचा हड़कंप, 5 घंटे की मशक्कत के बाद किया ट्रेंक्यूलाइज

सेक्टर-4 स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में पैंथर घुस आया। शुक्रवार सुबह यहां मौजूद मैस स्टाफ ने इसे देख लिया और हॉस्टल संचालक को बताया। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद पैंथर का रेस्क्यू किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
panther.jpg

उदयपुर। सेक्टर-4 स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में पैंथर घुस आया। शुक्रवार सुबह यहां मौजूद मैस स्टाफ ने इसे देख लिया और हॉस्टल संचालक को बताया। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद पैंथर का रेस्क्यू किया गया। यहां सेक्टर-4 सामुदायिक भवन के सामने परमात्मा गर्ल्स हॉस्टल के भवन में पैंथर घुस गया। सुबह करीब 11.30 बजे हॉस्टल की तीसरी मंजिल की सीढि़यां उतर रहे मैस कार्मिक हेमेंद्र पर पैंथर लपका।

हेमेन्द्र जान बचा कर भागा। उसने इसकी सूचना होस्टल संचालक हरीश राजानी को दी। राजानी ने पुलिस कंट्रोल रूम और वन विभाग को बताया। ऐसे में हिरण मगरी थाने से जाप्ता और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हॉस्टल में रह रही छात्राओं ने खुद को कमरों में बंद कर सुरक्षित किया।

इस बीच पैंथर दूसरी मंजिल से तीसरी मंजिल पर पहुंच गया। पुलिस और वन विभाग की टीम ने पैंथर को खोजते हुए हॉस्टल में मौजूद छात्राओं व स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला। पांच घंटे की मशक्कत के बाद शाम करीब पौने पांच बजे पैंथर को ट्रेंक्यूलाइज कर रेस्क्यू किया गया। डॉ.हंस कुमार जैन ने बताया कि पैंथर की उम्र 2 से 2.30 साल है।