
Parineeti-Raghav Wedding : उदयपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप पार्टी के नेता राघव चड्ढा रविवार को सात फेरों के बंधन में बंध गए। पिछले तीन दिन से लेकसिटी में इस रॉयल वेडिंग की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही थी। रविवार को पर्ल व्हाइट थीम के मुताबिक होटल, नावों की सजावट की गई थी तो बाराती-घराती सभी व्हाइट कलर के आउटफिट्स में ही नजर आए। राघव की बारात कुल 18 बोट्स में होटल लेक पैलेस से होटल लीला पहुंची। यहां वरमाला हुई और सात फेरे शुरू होने पर मंत्रोच्चार से लीला पैलेस गूंज उठा। इसके साथ ही दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए।
दूल्हे ने पहनी सफेद शेरवानी और दुल्हन ने पेस्टल कलर का लहंगा
दोपहर 1 बजे के करीब दूल्हे राघव के साथ बाराती अलग-अलग 18 बोट में सवार होकर लीला पैलेस पहुंचे। वहीं, बैंड-बाजे वालों को भी बोट से ले जाया गया। इस दौरान सभी बाराती साफों में नजर आए। उदयपुर के साफा बांधने वाले कलाकारों की टीम बुलाई गई थी। साफे मल्टी कलर और टाई एंड डाई प्रिंट में थे। दूल्हे राघव ने अपने मामा डिजाइनर पवन सचदेवा की तैयार की शेरवानी पहनी तो वहीं परिणीति ने मनीष मल्होत्रा का पेस्टल कलर का डिजाइनर लहंगा पहना। दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आए। पहले वरमाला हुई और बाद में शाम 5.30 बजे बाद सात फेरे शुरू हुए। इसके बाद रात में डिनर का आयोजन हुआ।
मेहमानों में सानिया मिर्जा, हरभजनसिंह, आदित्य ठाकरे
रविवार को भी मेहमानों के आने का सिलसिला जारी रहा। इनमें डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, परिणीति की दोस्त और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपनी बहन के साथ तो वहीं आदित्य ठाकरे और हरभजन सिंह अपनी पत्नी गीता व बेटी के साथ आए। इससे एक दिन पूर्व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान, आप नेता संजय सिंह, राजनेता संजीव अरोड़ा, टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन, नेता विक्रमजीतसिंह साहनी, बिजनेसमैन अशोक मित्तल, ब्रह्मकुमारी की बीके शिवानी आदि शादी में शरीक होने उदयपुर पहुंचे थे। गौरतलब है कि शादी में परिणीति की बहन और स्टार प्रियंका चोपड़ा के आने की भी संभावना थी, लेकिन वे वर्क कमिटमेंट्स के कारण नहीं आई।
नवराज हंस के गानों पर खूब थिरके
परिणीति व राघव की संगीत नाइट की थीम 90 के दशक के गानों पर थी। ऐसे में दूल्हा और दुल्हन के सभी परिवारजनों ने परफॉरमेंस दी। वहीं, खुद दूल्हा और दुल्हन की भी स्पेशल परफॉरमेंस हुई। सिंगर नवराज हंस ने पंजाबी गानों पर झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, ढोलकी पर भी मेहमान, परिणीति के भाई जमकर थिरके। इसके लिए पंजाब से ढोल बजाने वाले कलाकारों को भी विशेष तौर पर बुलाया गया था। अब रिसेप्शन पार्टी 30 सितंबर को चंडीगढ़ में रखी गई है।
Published on:
24 Sept 2023 08:09 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
