
Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding
Parineeti Raghav Chooda Ceremony Today : अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी कल रविवार को होगी। शादी की रस्में शनिवार से शुरू हो जाएंगी। आज शनिवार को चूड़ा सेरेमनी होगी।परिणीति और राघव की रॉयल वेडिंग के फंक्शंस उदयपुर की होटल लीला पैलेस और ताज लेक पैलेस में होंगे।वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप पार्टी नेता राघव चड्ढा शुक्रवार सुबह रॉयल वेडिंग के लिए लेकसिटी पहुंचे। यहां दूल्हे राघव और दुल्हन परिणीति का ढोल-नगाड़ों के साथ शानदार स्वागत किया गया। परिणीति लाल रंग के जंप सूट में और राघव ब्लेक टीशर्ट और डेनिम जींस में बेहद खूबसूरत दिख रहे थे। वे एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए रवाना हुए। वहीं, परिणीति के पिता पवन चोपड़ा, मां रीना चोपड़ा, दोनों भाई सहज और शिवांग के अलावा प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा, राघव के डिजाइनर और रिश्ते में मामा पवन सचदेवा भी परिवार सहित उदयपुर पहुंचे।
वहीं, अभिनेत्री भाग्यश्री भी पति हिमालय दासानी के साथ पहुंची। शादी में प्रियंका चोपड़ा के आने की भी संभावना है । कई अन्य बॉलीवुड व राजनीति से जुड़े मेहमान भी शनिवार को पहुंचेंगे।
शादी के लिए बोट से पहुंचेंगे होटल लीला
अभिनेत्री परिणीति की मेहंदी सेरेमनी शुक्रवार शाम को हुई। इसके लिए होटल में खास तरह की डेकोरेशन की गई थी। वहीं, चूड़ा सेरेमनी शनिवार को होगी। संगीत व ढोलकी नाइट का आयोजन भी होगा। अगले दिन रविवार को दूल्हे राघव की बारात होटल ताज लेक पैलेस से बोट में होटल लीला पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें - उदयपुर में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा रचाएंगे शादी, डेट फिक्स
पर्ल व्हाइट रखी गई है वेडिंग थीम
परिणीति और राघव की वेडिंग के लिए पर्ल व्हाइट वेडिंग थीम रखी गई है। ऐसे में वहां डेकोरेशन ऑल व्हाइट होगा। इसके लिए होटल लीला और लेक पैलेस को खूबसूरत फूलों से सजाया गया है। शादी के दिन सफेद रंग के फूलों का उपयोग होगा।
मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर लहंगे में नजर आएंगी परिणीति
दुल्हन की वेडिंग ड्रेस की बात की जाए तो डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर लहंगे में परिणीति नजर आएंगी। इसके लिए उन्होंने पेस्टल कलर को चुना है। दूल्हा राघव डिजाइनर पवन सचदेवा के डिजाइनर आउटफिट पहनेंगे।
आज सीएम अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान भी आएंगे
इस वेडिंग में आने वाले मेहमानों की लिस्ट भी लंबी है। शादी में न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि राजनीति की भी कई हस्तियाें के आने की संभावना है। परिणीति की बहन सेलिब्रिटी प्रियंका चोपड़ा, फिल्म डायरेक्टर करण जौहर, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, अक्षय कुमार, आयुष्मान खुराना के अलावा कई और भी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज आएंगे। वहीं, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब सीएम भगवंत मान, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के भी शिरकत करने की संभावना है।
आज होंगे ये फंक्शंस -
ए फ्रेस्को आफ्टरनून - 10 से 1 बजे तक - होटल लीला में
वेलकम लंच - ग्रेन्स ऑफ लव - 12 से 4 बजे तक
परिणीति की चूड़ा सेरेमनी - दोपहर 1 बजे महाराजा सुइट में
संगीत - लेट्स पार्टी लाइट इट इज नाइंटीज शाम 7 बजे से।
कल होंगी ये रस्में -
राघव की सेहराबंदी - थ्रेड्स ऑफ ब्लेसिंग्स - ताज लेक पैलेस दोपहर 1 बजे
बारात - द रॉयल प्रोसेशन - ताज लेक पैलेस से दोपहर 2 बजे
जयमाला - होटल लीला में दोपहर 3 बजे
फेरे - शाम 4 बजे
विदाई - शाम 6 बजे
रिसेप्शन - ए नाइट ऑफ अमोर- रात 8.30 बजे से।
यह भी पढ़ें - Radhashtami : राधाष्टमी कल, बरसाने में मच गई धूम, आएंगी राधा रानी
Updated on:
23 Sept 2023 09:50 am
Published on:
23 Sept 2023 09:42 am
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
