
Patrika Changemaker: अब राजनीति से दूरी नहीं, कायम होगा नया रिश्ता, आधी आबादी ने स्वच्छ राजनीति के लिए आवाज की बुलंद, देखें वीडियो
उदयपुर . दरिया की कसम..मौजों की कसम यह ताना-बाना बदलेगा...तू खुद को बदल, तू खुद को बदल तब ही तो जमाना बदलेगा.. कहीं भी बदलाव लाने के लिए शुरुआत खुद से ही करनी होती है, ये बात इन पंक्तियों से बखूबी साबित होती है। अंग्रेजी में भी कहावत है, चैरिटी बिगेंस एट होम तो राजनीति में स्वच्छता लाने के लिए महिलाओं को खुद सक्रिय होना होगा। अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी तभी जो बदलाव हम चाहते हैं, वह बदलाव ला सकते हैं। हमें राजनीति से दूरी नहीं बल्कि एक रिश्ता कायम करना होगा। कुछ ऐसे ही सशक्त विचार राजस्थान पत्रिका की ओर से देशभर में चलाए जा रहे पत्रिका चेंजमेकर महाअभियान में गुरुवार को आधी आबाद की ओर से उभर कर आए। इस दौरान महिलाओं ने स्वच्छ राजनीति में भागीदारी के लिए संकल्प भी लिया।
स्वच्छ राजनीति में महिलाओ की भागीदारी पर मंगलम फन स्क्वायर स्थित लजीज अफेयर रेस्टोरेंट में कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। उत्साह से लबरेज महिलाओं ने बेबाकी से अपनी बात खी। एक स्वर में मुखर हो महिलाओं ने कहा कि वो राजनीति में बदलाव चाहती हैं। कार्यक्रम में हर वर्ग की महिला की भागीदारी रही। उन्होंने पत्रिका चेंजमेकर अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाएं चेंजमेकर के रूप में अभियान से जुड़ेंगी जो राजनीति के बदलाव में सहायक होगा।
इन सबकी रही भागीदारी
डॉ. रचना करनपुरिया, डॉ. प्रीति जैन, सुरभि जैन, डॉ. ज्योति जैन, मंजू गदावत, मोहिनी साधवानी, जयमाला मुरावत, कला करनपुरिया, जयश्री चौधरी, रजनी डांगी, मन्दाकिनी धायभाई, डिम्पल भावसार, ज्योति श्रीमाली, प्रो. सुमन पामेचा, रेख्ाा कुंवर चौहान, भ्ाावना कावडिय़ा, सुशीला मेहता, अनीता शाह, हेमलता लोढ़ा, संगीता नागदा, निकिता शाह, सीमा साहू, अंशु कोठारी, पूजा डांगी, अमिता गौड़, लीना पटेल, बीना भ्ांंडारी, सुमन जैन, समीना कुरावरवाला, शशि चव्हाण, सुमन लुणदिया, पायल जैन, स्नेहा जोशी, ललिता सोनी, आशा जैन, सुनीता वैद, रेखा पंवार, शकुन्तला सोनी, हिमानी भाेेेई, मीनाक्षी शर्मा कौर, हंसा माली,
पिंकी माण्डावत, अनीता सोनी, नीलम सनाढ्य, निर्मला सोनी, कुंतल माहेश्वरी, अर्चना चावला, एकता जैन, बबीता जैन, डॉ. गायत्री स्वर्णकार, आभा, मंजू राजपूत, स्वाति कटारिया, प्रवीणा जैन, कंचन देवी राजपूत, उर्मिला भ्ांंडारी, नजमा मेवाफरोश आदि ने चर्चा में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में पत्रिका के जोनल हैड अरूण शाह, शाखा प्रभारी प्रिंस प्रजापत व संपादकीय प्रभारी सिकंदर पारीक भी उपस्थ्िात रहे।
Published on:
31 May 2018 08:36 pm
