7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#changemaker Sharimadhopur : महिलाओं ने जागरुकता से ही स्वच्छ राजनीति का वातावरण बनाने का संकल्प लिया

महाभियान स्वच्छ करें राजनीति, चेंजमेकर बदलाव के नायक के तहत गुरुवार को महिलाओं की बैठक का आयोजन किया गया।
2 min read
Google source verification
Change Maker Campaign

Change Maker Campaign

श्रीमाधोपुर.

राजस्थान पत्रिका की ओर से शुरू किए गए महाभियान स्वच्छ करें राजनीति, चेंजमेकर बदलाव के नायक के तहत गुरुवार को महिलाओं की बैठक का आयोजन किया गया। कस्बे की विनायक क्लासेज के सभागार में हुई बैठक में महिलाओं ने जागरुकता से ही स्वच्छ राजनीति का वातावरण बनाने का संकल्प लिया। वहीं महिलाओं ने कहा कि स्वतंत्र भारत में मताधिकार का सभी को अधिकार है तथा मत का प्रयोग स्वच्छ राजनीति के लिए ही किया जाए। रेखा बजाज ने संयोजन करते हुए कहा कि जागरुक नागरिकों से ही लोकतंत्र कायम है। लेकिन बदलते समय के साथ राजनीति को गंदा मानकर भागने की बजाय पत्रिका जैसे अभियान से जुड?र मजबूत लोकतंत्र निर्माण में भागीदारी निभाएं। सीता ने कहा कि भ्रष्टाचार, जातिवाद से ऊपर उठकर जिस प्रकार महिला परिवार की मुखिया होती है, उसी प्रकार सकारात्मक सोच के साथ लोकतंत्र का निर्माण करें।

अनिता ने कहा कि महिला स्वयं एक शक्ति है। लेकिन उस शक्ति को जागरुक करना जरूरी है। तभी स्वस्थ एवं स्वच्छ राष्ट्र निर्माण में स्वच्छ राजनीति की स्थापना हो सकती है। सुमित्रा ने अभियान की प्रशंसा करते हुए स्वयं को बदलकर समाज को बदलने तथा जाति-धर्म को नजरअंदाज कर भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण की आवश्यकता जताई। महिला वक्ताओं ने माना कि वर्तमान में देश में भ्रष्टाचार, जातिवाद तथा अशांति सिर्फ गंदी राजनीति के कारण ही बढ़ रहे हैं। महिलाओंं ने यह भी माना की समाजवाद व जातिवाद के नाम पर लोगों का बांटा जा रहा है। जिसके लिए स्वच्छ राजनीति होना जरूरी है। कार्यक्रम के शुभारंभ पर पत्रिका की ओर से प्रियंका ने अभियान संबंधी विस्तार से जानकारी दी। सुनीता ने कहा कि मत का निर्णय जब तक महिलाऐं स्वयं नहीं करेंगी, तब तक महिलाओं का शोषण होता रहेगा। इस दौरान सैकड़ो महिलाओं ने राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर अभियान की सराहना करते हुए राजनीती में बदलाव की शपथ ली ।

ग्राम नांगल में सामुदायिक केंद्र में महिलाओं का एक टॉक शो आयोजित हुआ इसमें महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने पर परिचर्चा हुई भ्रष्ट लोगों को राजनीति से हटाने व राजनीति को स्वच्छ बनाने की शपथ ली गई गायत्री स्वयं सहायता समूह कीअध्यक्ष व समन्वयक संतोष शर्मा ने शपथ दिलवाई गवाह अर्चना शर्मा व किरण देवी रही इस अवसर पर 13 महिलाओं ने टॉक शो में भाग