
उदयपुर. महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद की 62वीं बैठक मंगलवार को कुलपति सचिवालय में हुई। अध्यक्षता कुलपति डॉ अजीत कुमार कर्नाटक ने की। बैठक में विगत 15 दिसंबर को आयोजित अकादमिक परिषद में लिए गए निर्णयों एवं मिनिट्स का अनुमोदन किया गया।
विश्वविद्यालय के स्ववित्तपोषित बजट हेड में अभियांत्रिकी महाविद्यालय के चयनित विभागों में पीएचडी स्कॉलर को मेरिट के आधार पर लेक्चर आधारित टीचिंग असिस्टेंटशिप का अवसर दिए जाने व उन्हें अन्य गेस्ट फैकल्टी के अनुरूप प्रति लेक्चर परिश्रमिक राशि का भुगतान करने का अनुमोदन किया गया। अभियांत्रिकी महाविद्यालय में अकादमिक सत्र 2023-24 के लिए एम टेक एवं पीएचडी की विभिन्न ब्रांच में सीट मैट्रिक्स निर्धारित की गई तथा सदन द्वारा प्रस्तावित सीट मैट्रिक्स का अनुमोदन किया गया। इसके अलावा भी कई अनुमोदन किए गए।
यह भी पढ़ें : बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, राजस्थान में 5 हजार 934 पदों पर होगी सीधी भर्ती
इस मौके पर कुलसचिव सुधांशु सिंह, वित्त नियंत्रक विनय भाटी, सभी महाविद्यालयों के अधिष्ठाता, निदेशक अनुसंधान, निदेशक प्रसार शिक्षा, छात्र कल्याण अधिकारी, ओएसडी, डॉ. विरेंद्र नेपालिया एवं चयनित सदस्य उपस्थित थे। बैठक के प्रारंभ में कुलसचिव ने सभी सदस्यों का स्वागत किया एवं बैठक के एजेंडे पर प्रकाश डाला। बैठक मे निम्न बिंदुओं पर चर्चा और सहमति के पश्चात् अनुमोदन किया गया।
यह भी पढ़ें : वायु सेना में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, 13 अक्टूबर को होगी परीक्षा, साढ़े 17 साल वाले भी कर सकते हैं अप्लाई
Updated on:
19 Jul 2023 11:20 am
Published on:
19 Jul 2023 11:19 am
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
