3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा, सुनी लोगों की परेशानियां

उदयपुर- राजस्थान सरकार की ओर से आयोजित जनसुनवाई शिविर के तहत आज उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने जनसुनवाई की।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 5 Apr 2018, 8:19 AM IST

phool singh meena in udaipur

उदयपुर- राजस्थान सरकार की ओर से आयोजित जनसुनवाई शिविर के तहत आज उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा गिर्वा प्रधान तख्त सिंह शक्तावत बीडियो अजय कुमार, मंडल अध्यक्ष अमृत मेनारिया ,कमला मीणा, ललीता डांगी ,भंवर डांगी हेमराज गमेती, नारायण डांगी के द्वारा ग्राम पंचायत मनवा खेडा, उमरडा, कानपुर में जन सुनवाई की गई जनसुनवाई के कार्यक्रम में समस्त विभागों के अधिकारियों सहित मंडल शिवदान सिंह देवड़ा ,मोहन लाल डांगी ,उपाध्यक्ष राजेन्द्र टांक, सुरेश भावसार बंशी पुष्करणा, गंगाराम डांगी, बंसी लाल मेघवाल आदि उपस्थित थे।

मनवा खेड़ा में विद्यालय में छह कमरों का उद्घाटन इसकी लागत 74 लाख है एवं 60लाखकी लागत का गौरव पथ का उद्घाटन किया गया कानपुर में विधायक मद से 5 लाख की लागत का सामुदायिक भवन का शिलान्यास एवं एक सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया गया जनसुनवाई में मुख्य रूप से तीनों पंचायतों में पानी की भारी समस्या सामने आई इन समस्याओं से अवगत कराया गया व जल्द से जल्द निराकरण हो ऐसे निर्देश दिए गए दीनदयाल ज्योति योजना के अंतर्गत जहां-जहां कनेक्शन बाकी हैं शिक्षा विभाग ,विद्युत विभाग ,रसद विभाग ,सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं एनएचएआई के अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समस्याओं का निराकरण करने के प्रयास किए गए गिर्वा प्रधान तख्त सिह शक्तावत ने संबोधित करते हुए कहां की यह शिविर जनता तक पहुंचने का बहुत अच्छा माध्यम है व उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करने का एक अच्छा साधन है हम जनप्रतिनिधि वैसे तो प्रतिदिन जनता के बीच में ही रहते हैं लेकिन फिर भी आज यह शिविर होने से हम सभी लाभांवित हुए हैं।

विधायक फूल सिंह मीणा ने संबोधित करते हुए कहा कि शिविर के माध्यम से जनता के अधिकतर काम कराने के प्रयास करेंगे एवं राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जिसमें मुख्य रुप से प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला गैस योजना ,भामाशाह कार्ड योजना ,जन-धन ,स्वच्छता अभियान एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान केटल शेड अपना खेत अपना काम आदि योजनाओ की जानकारी दी गई व विधायक के द्वारा उमरडा मे 25 लाख के कार्यो की हाथोहाथ घोषणा की गई |