3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू कश्मीरः LOC पर पाकिस्तान ने बरसाए मोर्टार, भारतीय सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब

भारत और पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने रविवार को जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारी गोलीबारी की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Abhishek Pareek

•

Updated: 11 Jun 2017, 12:44 PM IST

भारत और पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने रविवार को जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारी गोलीबारी की। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया, 'पाकिस्तान सेना ने सुबह 9.45 बजे राजौरी जिले के भीमबेर गली सेक्टर में एलओसी पर हमारे ठिकानों पर गोलीबारी और गोलाबारी की।'

उन्होंने बताया, 'गोलीबारी जारी है और हमारे सुरक्षाबल इसका बड़ी मुस्तैदी से जवाब दे रहे हैं।' पाकिस्तानी सेना ने शनिवार शाम को भी पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में तीन स्थानों पर भारी गोलीबारी और गोलाबारी की थी।

प्रवक्ता के मुताबिक, 'उन्होंने पहले छोटे हथियारों और स्वचालित बंदूकों से हमला किया और उसके बाद 82एमएम मोर्टार से हमला किया।'