7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM MODI IN UDAIPUR: पीएम के स्‍वागत में केसरिया व हरे साफे में होगा जनजाति मोर्चा

पीएम की उदयपुर यात्रा

2 min read
Google source verification
bjp meeting

उदयपुर. भाजपा जनजाति मोर्चा कोर कमेटी की गुरुवार को हुई बैठक में प्रधानमंत्री कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। भाजपा जिला मंत्री एवं मोर्चा प्रभारी डॉ. जिनेंद्र शास्त्री की अध्यक्षता में तैयार रणनीति के तहत पीएम के कार्यक्रम में शिरकत करने वाले ५ हजार कार्यकर्ता तय दिन पर केसरिया एवं हरे साफे में शिरकत करेंगे। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट की उपस्थिति में मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीश मीणा, महामंत्री सुधीर लट्ठा एवं संतोष मीणा एवं अन्य ने विचार व्यक्त किए।


प्रभात फेरी के जरिए न्यौता
पीएम कार्यक्रम को लेकर राणा प्रताप मंडल महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं वार्ड 33 व 34 के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें लोगों को प्रभात फेरी के माध्यम से पीएम कार्यक्रम का न्योता देने की रणनीति बनाई गई।


पीले चावल बांटे
भाजपा शहर जिला महामंत्री डॉ. किरण जैन एवं अंबेडकर मंडल अध्यक्ष अतुल चंडालिया के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहर के दुधिया गणेशजी, अंबामाता चौराहा, रामपुरा चौराहा, सज्जन नगर, हरिदासजी की मगरी, एकलव्य कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों में पीले चावल वितरित कर पीएम कार्यक्रम का न्यौता दिया।


जुटेंगे 10 हजार युवा
भाजयुमो उदयपुर जिला देहात की ओर से गुरुवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष महेंद्र औदिच्य की ओर से सभी कार्यकर्ताओं को पीएम के कार्यक्रम में 10 हजार युवाओं की उपस्थिति तय करने का लक्ष्य दिया गया। रेती स्टेंड स्थित गिर्वा पंचायत समिति सभागार में बैठक को भजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद सामर ने संबोधित किया। इसी प्रकार मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़ ने युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की। इधर, मैदान के चारों ओर सुरक्षा घेरा सख्त कर दिया गया है। बाहर से आने वाले वाहनों को पड़ताल कर प्रवेश दिया जा रहा है, वहीं भीतर जाने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

28 को आएंगे खेतासर
राजस्थान स्टेट सीड्स कारर्पोशन लिमिटेड के अध्यक्ष शम्भूसिंह खेतासर 28 अगस्त की सुबह 11 बजे राजकीय वाहन से उदयपुर पहुंचेंगे। वह यहां प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।