
Rajasthan CM Bhajanlal Sharma
Rajasthan News : राजस्थान के 402 पीएम श्री स्कूलों में योग और स्पोर्ट्स टीचर पद पर भर्ती की जाएगी। इन सभी विद्यालयों में 1-1 स्पोर्ट्स और योग टीचर की नियुक्ति की जाएगी। यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खेलों को बढ़ावा देकर बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए शुरू की गई है। खेल से पारस्परिक सौहार्द व टीम भावना भी जागृत होती है। इसी सोच के साथ स्पोर्ट्स व योग टीचर की नियुक्ति की जाएगी। इस योजना में राज्य के 402 विद्यालयों को शामिल किया है, इसके लिए राज्य सरकार ने 402 लाख रुपए का बजट पास किया है। वहीं, उदयपुर के 22 पीएमश्री विद्यालय इसमें शामिल हैं।
स्पोर्ट्स टीचर के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से शारीरिक शिक्षा मे स्नातक डिग्री एवं संबंधित क्षेत्र में स्पोर्ट्स टीचर के रूप में 1 साल का अनुभव व योगा टीचर के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री/ डिप्लोमा एवं योग ट्रेनर के रूप में 1 साल का अनुभव होना चाहिए। चयन के लिए राज्य सरकार के नियमानुसार प्रतिभागी की उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष अधिक नहीं होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें - शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने चेताया, छात्रों के नंबर कम आए तो टीचर होंगे बर्खास्त
Updated on:
2 Mar 2024, 3:18 PM IST
Published on:
2 Mar 2024, 3:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.