28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिक्किम से लौटे दीपेश का महाविद्यालय में स्वागत

उदयपुर

image

Newsdesk

Aug 28, 2026

Rajasthan

फोटो :
- राष्ट्रीय एडवेंचर कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन

राजसमंद. स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीए के छात्र दीपेश पालीवाल ने सिक्किम में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के स्काउट एवं गाइड एडवेंचर कैंप को सफलतापूर्वक पूरा कर महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।प्राचार्य के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से छात्र दीपेश ने पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम की दुर्गम पहाड़ियों, प्रतिकूल मौसम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच आयोजित विभिन्न साहसिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कैंप के दौरान उन्होंने ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग एवं आपदा प्रबंधन अभ्यासों में भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
शिविर से लौटने पर प्राचार्य महोदया एवं संकाय सदस्यों ने दीपेश का स्वागत कर उसे बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।