6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंगदान के प्रति जनजागृति को लेकर 18 राज्यों में घूम रहे पुणे के प्रमोद, उदयपुर में भी क‍िया लोगों को जागरूक

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
PRAMOD MAHAJAN

18 राज्यों में घूम कर अंगदान जागरूक लाएंगे प्रमोद

प्रमाेेेद सोनी/ उदयपुर. अंगदान के प्रति जनजागृति को लेकर महाराष्ट्र के पुणे निवासी प्रमोद महाजन बाइक से 18 राज्यों के भ्रमण पर निकले हैं। गुरुवार को उदयपुर पहुंचकर उन्होंने कई संस्थाओं से मुलाकात की। वर्ष 2000 में वे अपनी एक किडनी अपने ही गांव के एक फौजी को दान कर चुके हैं। तब से वह अपना जीवन अंगदान जनजाग्रति को लेकर जी रहे हैं। उन्होंने बताया कि अपने गांव में एक फौजी को अपनी एक किडनी दे चुके हैं। फौजी के परिजन का ब्लड मैच उससे नहीं कर रहा था। ऐसे में किडनी नहीं दे पाने से परिजन बहुत परेशान रहते थे। फौजी मुम्बई के अस्पताल में भर्ती था। इसको लेकर परिजन आए दिन गांव से मुंबई आते-जाते रहते थे, लेकिन कोई किडनी दाता नहीं मिल रहा था। उनकी परेशानी देखकर प्रमोद ने अपनी एक किडनी दान कर दी। प्रमोद के प्रयासों से जागरूकता होकर 20 से अधिक लोगों ने किडनी दान की। प्रमोद पेशे से किसान हैं। जनसेवा में उन्होंनें अपनी काफी सम्पत्ति भी बेच दी है। उनका बेटा इंजीनियर है। पत्नी कम पढ़ी लिखी है। अंगदान के महत्व को समझकर पिछले दो साल से इसके प्रति जागरूकता अभियान में जुटे हैं। 21 अक्टूबर से वह घर से निकले हैं। 26 जनवरी, 2019 तक 18 राज्यों का भ्रमण करके फिर पुणे पहुंचेंगे।