3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतीति, नेहा और नितिन का भारतीय टीम में चयन

एशियन केनोस्प्रिंट कप टूर्नामेंट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Manish Joshi

•

Updated: 7 Oct 2018, 2:44 AM IST

pratiti-neha-and-nitin-selected-in-indian-team

प्रतीति, नेहा और नितिन का भारतीय टीम में चयन

उदयपुर . समरकंद उज्बेकिस्तान में 20 से 25 अक्टूबर तक होने वाली एशियन केनोस्प्रिंट अंडर-23 एवं एशियन केनोस्प्रिंट कप के लिए भारतीय टीम में लेकसिटी के तीन खिलाडियों प्रतीति व्यास, नेहा कुमावत एवं नितिन बिष्ट का चयन हुआ।
राजस्थान कयाकिंग एव ंकैनोइंग एसोसिएशन के सचिव महेश पिम्पलकर ने बताया कि तीनों खिलाड़ी 7 से 20 अक्टूबर तक छोटा तालाब, भोपाल पर भारतीय टीम के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे। प्रशिक्षण के बाद समरकंद उजबेकिस्तान में एशियन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतीति व्यास ने सितम्बर 2016 में रूस में सम्पन्न वल्र्ड ड्रैगन बोट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। नेहा कुमावत 10-12 अगस्त 2018 को हंगरी में सम्पन्न वल्र्ड यूनिवर्सिटी कयाकिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर लौटी है।

राज्य जूनियर पावरलिफ्टिंग स्पद्र्धा शुरू
जिला पावरलिफ्टिंग संघ के तत्वावधान में राजस्थान राज्य जूनियर पुरुष एवं महिला पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता शनिवार को लवकुश इंडोर स्टेडियम में शुरू हुई।जिला पावर लिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि महिलाओं के 43 किग्रा भार वर्ग में जोधपुर की विपाशा दाधीच ने स्वर्ण, पाली की पूजा ने रजत व उदयपुर की निमिषा साहू ने कांस्य पदक जीता। 47 किग्रा भार वर्ग में बीकानेर की सन्तोष गोदारा ने स्वर्ण, उदयपुर की माही चौहान ने रजत व जोधपुर की तमन्ना परिहार ने कांस्य पदक जीता। 52 किग्रा भार वर्ग में बीकानेर की कंचन स्वामी ने स्वर्ण, उदयपुर की प्राची सोनी ने रजत व पाली की निरमा माली ने कांस्य पदक जीता। 57 किग्रा भार वर्ग में बीकानेर की नर्बदा सेन ने स्वर्ण, पाली की अजनु माली ने रजत पदक जीता। 63 किग्रा भार वर्ग में बीकानेर कि इंटरनेशनल खिलाड़ी मुस्कान वत्सस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 452.5 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण जीता। पाली की इंटरनेशनल खिलाड़ी अंजलि शर्मा ने टक्कर देते हुए 392.5 किग्रा वजन उठाकर रजत व बीकानेर की राजश्री जोशी ने कांस्य पदक जीता। 72 किग्रा भार वर्ग में सीकर की रितू ने 425 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण, बीकानेर की तानिया मारू ने रजत व वहीं ही राजनंदिनी पुरोहित ने कांस्य पदक जीता। 84 किलो भार वर्ग में बीकानेर की श्रुतिका माथुर ने स्वर्ण, जोधपुर की ओम कुंवर ने रजत व उदयपुर की नीलम डांगी ने कांस्य पदक जीता। 84 किग्रा से अधिक भार वर्ग में गंगानगर की नेहा सिंह ने कुल 450 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण, अलवर की दीपाली कुमारी ने रजत व बीकानेर की सरिता व्यास ने कांस्य पदक जीता। इसी प्रकार पुरुषों के 53 किग्रा भार वर्ग में बीकानेर के देवेन्द्र व्यास ने स्वर्ण, बीकानेर के भगवत गहलोत ने रजत व उदयपुर के गौरव साहू ने 317.5 किग्रा वजन उठाकर कांस्य पदक जीता।