
किले के पास मिली बेशकीमती वस्तुएं
पंकज वैष्णव/उदयपुर . गिर्वा तहसील में किए जा रहे सर्वेक्षण में सभी पुरातात्विक स्थलों, स्मारकों, बावडिय़ों, भवनों, किलों, अभिलेखों, मूर्तियों इत्यादि का व्यापक सर्वेक्षण किया जा रहा है। सर्वेक्षण के दौरान उदय निवास महल लक्कडग़ढ़ (लकड़वास) के स्थापत्य कला का अध्ययन करते हुए यह स्पष्ट हुआ कि उदय निवास महल प्राचीन आहड़ संस्कृति की बसावत पर बना है।
सर्वेक्षण भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के सहयोग से साहित्य संस्थान, राजस्थान विद्यापीठ विवि की ओर से हो रहा है। सर्वेक्षण के दौरान आहड़ संस्कृति के विभिन्न प्रकार के मृदभांड यथा रेड स्लिप वेयर, ग्रे वेयर, काले एवं लाल चित्रित मृदभांड खोजे गए हैं। ये सभी मृदभांड उदय निवास महल के उत्तरी ढलान पर बिखरे हुए हैं। स्थल पर मध्यकालीन मृदभांडों के साथ ग्लेज्ड वेयर का भी टुकड़ा मिला है। यहां सर्वेक्षण जारी है।
सर्वेक्षण साहित्य संस्थान निदेशक एवं इतिहास पुरात्तत्व विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. जीवनसिंह खरकवाल के निर्देशन में किया जा रहा है। इसमें डॉ. कुलशेखर व्यास, डॉ. कृष्णपालसिंह देवड़ा, नारायण पालीवाल, शोयब कुरैशी, विद्यार्थी चिन्तन ठक्कर, कोयल राय, ओशिन शर्मा शामिल है।
Published on:
12 Mar 2019 01:45 am
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
