30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : गोगुंदा प्रधान के खिलाफ उतरी क्षत्रिय महासभा, पुलिस व प्रशासन को सात दिन की चेतावनी दी

सात दिन में प्रधान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन किया जाएगा, मोडी से महिलाएं भी पहुंची उदयपुर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Mohammed Iliyas

•

Updated: 18 Jan 2018, 7:55 PM IST

protest

उदयपुर . गोगुंदा प्रधान-बीडीओ के बीच विवाद और बाद में मोडी सरपंच के साथ गाली-गलोच का ऑडियो वायरल होने के बाद शुरू हुआ घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में बुधवार को क्षत्रिय महासभा, तेली समाज, मोड़ी पंचायत की महिलाएं और भाजपा के जनप्रतिनिधि कूद पड़े। महासभा ने जिला प्रशासन व पुलिस को ज्ञापन देकर चेतावनी दी कि सात दिन में प्रधान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन किया जाएगा। इधर, मोड़ी गांव से सरपंच के पक्ष में महिलाएं उदयपुर पहुंची तो भाजपा के जनप्रतिनिधि प्रधान के समर्थन में उतर आए।


मोड़ी गांव से आई महिलाओं ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के नाम आईजी को दिए ज्ञापन में कहा कि मोड़ी सरपंच प्रहलाद सिंह व उनके परिजनों के साथ गोगुंदा प्रधान पुष्कर तेली ने गाली-गलोच करते हुए कई धमकियां दी। महिलाओं ने कहा कि प्रधान के खिलाफ पूर्व में भी कई शिकायतें व मामले पुलिस तक पहुंचे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने कलक्टर के नाम एडीएम और आईजी को ज्ञापन सौंपा। महासभा के अध्यक्ष बालूसिंह कानावत ने ज्ञापन में बताया कि पुलिस व प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो सात दिन बाद संस्थान आंदोलन पर उतर जाएगी। कानावत ने कहा कि सम्मानित कुर्सी पर बैठ कर किस तरह से सरपंच से बातचीत कर रहे हैं, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रधान किस तरह से जन प्रतिनिधियों से पेश आ रहा होगा। लोकतंत्र में ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है। संस्थान के लालसिंह झाला ने कहा कि प्रधान सरपंच से गलत काम करवाना चाहता है। प्रधान जिस तरह का व्यवहार सरपंच के साथ कर रहा है, उसकी भत्र्सना की जाती है। इस मौके पर संरक्षक मनोहर सिंह कृष्णावत, तेज सिंह बांसी, दरियाव सिंह, फतहसिंह आदि उपस्थित थे। पुलिस उपाधीक्षक ओम कुमार ने बताया कि इस मामले में अनुसंधान जारी है। फिलहाल गिरफ्तारी नहीं की है।

READ MORE : 1 करोड़ का काम 10 लाख में करने का द‍िया झांसा, फ‍िर श‍िक्ष्‍ाक को यूं लगाई लाखों की चपत..

भाजपा : प्रधान को फंसाया जा रहा

इधर प्रधान के समर्थन में भाजपा के जनप्रतिनिधि कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधान को फंसाया जा रहा है, जो बोला जा रहा है वैसा कुछ नहीं है। बडग़ांव प्रधान खूबीलाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधान के खिलाफ द्वेषता से काम किया गया और उसे फंसाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार देहात भाजपा अध्यक्ष गुणवंत सिंह झाला ने इस मामले की पार्टी के स्तर पर जांच कराने के लिए दो महामंत्री को जिम्मा दिया है।