25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मान गए रघुवीर … कार्यकर्ताओं से कहा जुट जाओ

परसाद में पूर्व सांसद मीणा के आवास पर नाराज कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक हुई।

2 min read
Google source verification
Raghuveer Meena

Salumber By Election

सलूम्बर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के टिकट वितरण से नाराज पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा और उनके समर्थकों को गुरुवार को मना लिया गया। परसाद में पूर्व सांसद मीणा के आवास पर नाराज कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें पर्यवेक्षक अशोक चांदना ने उनकी बात सुनी। चांदना ने कार्यकर्ताओं से पार्टी हित में नाराजगी छोड़कर चुनाव में जुटने का आह्वान किया। आखिरकार मीणा और चांदना के आह्वान पर पर सभी नाराजगी भुलाकर उपचुनाव में संगठन के लिए कार्य करने को एकजुट हो गए।

दरसअल, उपचुनाव में मजबूत दावेदार रहे रघुवीर मीणा की जगह अचानक सराडा की पूर्व प्रधान रेशमा मीणा को टिकट दिए जाने से समर्थकों ने विरोध जताते हुए दो ब्लॉक अध्यक्षों सहित कई मंडलों के पदाधिकारियों ने इस्तीफे दे दिए थे। वहीं रेशमा मीणा की नामांकन रैली सहित बैठकों से दूरी बना रखी थी। ऐसे में डेमेज कंट्रोल के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षक अशोक चांदना ने पहल की। चांदना ने बुधवार को चावण्ड में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद परसाद स्थित रघुवीर मीणा के आवास पहुंचकर राजी करने का प्रयास किया। जिन्होंने कार्यकर्ताओं की राय से फैसला करने के संकेत दिए। दूसरे दिन गुरुवार को चांदना ने वापस मीणा के आवास पर उनके समर्थकों से चर्चा की।

सुबह दस से दोपहर करीब 12.30 बजे तक चली चर्चा के दौरान चांदना ने मीणा की प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से फोन पर बात कराई। करीब ढाई घंटे की बैठक के बाद रघुवीर मीणा ने कांग्रेस के साथ खडे होने व प्रत्याशी रेशमा मीणा को पूर्ण सहयोग का वादा किया।

उन्होंने पार्टी को मां बताते हुए कहा कि वे उसके साथ धोखा नहीं कर सकते। इस मौके पर दो ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व कई पदाधिकारियों ने इस्तीफे वापस लेते हुए और पार्टी को जीत दिलाने के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान मीणा की पत्नी और सराडा प्रधान बसन्ती देवी, सलूंबर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राठौड़, सराडा ब्लॉक अध्यक्ष गणेश लाल चौधरी, जावर माइंस मंडल अध्यक्ष किशन मीणा, मेवल देवी सिंह सिसोदिया, जयसमंद के परमानंद मेहता, सलूम्बर के सुनील सेवक, परसाद शिवलाल मीणा, गांव डापाल धूल सिंह राठौड़, बारोलजी रमेश चौबीसा आदि मौजूद रहे।