21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
video: उदयपुर में बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी के बाद हुई हल्की बरसात
Play video

video: उदयपुर में बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी के बाद हुई हल्की बरसात

मौसम के यूं अचानक पलटने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, धूल भरी तेज अांंधी चलने से वाहनचालकों को दिक्कत हुई।
Google source verification

उदयपुर . शहर में गुरूवार को अचानक मौसम ने पलटा खाया। दोपहर तीन बजे के करीब अचानक ही बादल घिर आए, तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली। फिर कुछ देर के लिए हल्की बरसात हुई। मौसम के यूं अचानक पलटने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, धूल भरी तेज अांंधी चलने से वाहनचालकों को दिक्कत हुई। बाद में हवा के साथ बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश महज 5 से 9 मिनट के लिए हुई।
डबोक स्थित मौसम कार्यालय के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान फिर चढऩे लगा है। इसके चलते गर्मी एवं उमस ने लोगों को खासा परेशान रखा। इन हालात में बिजली की लुकाछिपी ने परेशानी और बढ़ा दी।डबोक स्थित मौसम कार्यालय के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 39.4 और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.5 और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार को शहर के कई क्षेत्रों में पांच मिनट से लेकर पौन घंटे तक अघोषित बिजली बंद रही। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी हुई।

rain in udaipur