
मोहम्मद इलियास
उदयपुर। Rajasthan Assembly Election 2023 : क्या आप जानते है राजस्थान में मेवाड़ ने सर्वाधिक मुख्यमंत्री दिए है। सबसे अधिक कार्यकाल उदयपुर के मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाडिय़ा का 16 साल 194 दिन रहा तो सबसे कम दिनों के मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी मेवाड़ के नाम है। यहां राजसमंद के कुंभलगढ़ से हीरालाल देवपुरा महज 15 दिन के लिए मुख्यमंत्री बने। इनके अलावा हरिदेव जोशी (बांसवाड़ा) 6 साल 241 दिन और शिवचरण माथुर(मांडलगढ़) ने 5 साल 117 दिन मुख्यमंत्री के पद को सुशोभित किया है।
गहलोत चल रहे बिल्कुल करीब
चुनाव के बाद यदि गहलोत पुन: इस कुर्सी पर बैठते है तो राजस्थान में सर्वोधिक समय के मुख्यमंत्री रहे मोहनलाल सुखाडिय़ा का रिकॉर्ड तोड़ सकते है। मोहनलाल सुखाडिय़ा का कुल मुख्यमंत्रित्व काल 16 साल 194 दिन रहा जबकि गहलोत इस पद पर अब तक काबिज है और उनका कार्यकाल 14 साल 292 पूरे कर चुके है। तीसरी बार अगर वे आते है तो मेवाड़ का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
इस मुख्यमंत्री का इतना रहा कार्यकाल
मोहनलाल सुखाडिय़ा-(उदयपुर)-कांग्रेेस-16 साल 194 दिन
अशोक गहलोत-(सरदारशहर)-कांग्रेस-14 साल 292 दिन
भैरोंसिंह शेखावत-(छाबड़ा)-भाजपा-10 साल 157 दिन
वसुन्धरा राजे (झालरापाटन) भाजपा 10 साल 8 दिन
हरिदेव जोशी -(बांसवाड़ा)-कांग्रेस -6 साल 241 दिन
शिवचरण माथुर -(मांडलगढ़) -कांग्रेस -5 साल 117 दिन
हरिभाऊ उपाध्याय -(अजमेर) -कांग्रेस -4 साल 221 दिन
जय नारायण व्यास -(जोधपुर) -कांग्रेस -2 साल 324 दिन
बरकतुल्लाह खां -(तिजारा) -कांग्रेस -2 साल 94 दिन
हीरालाल शास्त्री -(जयपुर) -कांग्रेस -1 वर्ष 274 दिन
जगन्नाथ पहाडिय़ा -(भरतपुर) -कांग्रेस -1 साल 38 दिन
टीकाराम पालीवाल -(महुवा) -कांग्रेस -243 दिन
सीएस वेंकटचारी -(बैंगलुरु) -कांग्रेस -110 दिन
हीरालाल देवपुरा -(कुंभलगढ़)- कांग्रेस -15 दिन
Published on:
21 Oct 2023 07:51 am
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
