28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान चुनाव परिणाम 2023: अब तक छह बार सरकार बनाने में तीसरे मोर्चे, निर्दलियों की भूमिका

इस बार राजस्थान विधानसभा चुनाव के परिणाम में भाजपा को पूर्ण बहुमत हासिल हुआ है। प्रदेश में अब तक हुए 16 विधानसभा चुनावों में चार बार गैर कांग्रेसी दल को पूर्ण बहुमत मिला है।

2 min read
Google source verification
rajasthan_.jpg

पंकज वैष्णव
Rajasthan Assembly Election Result 2023: इस बार राजस्थान विधानसभा चुनाव के परिणाम में भाजपा को पूर्ण बहुमत हासिल हुआ है। प्रदेश में अब तक हुए 16 विधानसभा चुनावों में चार बार गैर कांग्रेसी दल को पूर्ण बहुमत मिला है। जिसमें एक बार जनता दल और तीन बार भारतीय जनता पार्टी शामिल हैं। इससे इतर कांग्रेस अब तक दस बार सरकार बनाने में कामयाब रही है। अब तक के चुनावों में छह बार ऐसा हुआ कि सरकार बनाने में तीसरे मोर्चे और निर्दलीय की भूमिका रही है।

यह भी पढ़ें : युवा बेरोजगार चिंतित... नई सरकार ने बदला भर्ती पैटर्न तो क्या करेंगे?

प्रदेश के चुनावी इतिहास पर नजर डालें तो वर्ष 1962 के चुनाव में 176 सीटें थी, जिसमें से कांग्रेस 88 सीटें ही जीत कर बहुमत से एक सीट पीछे रह गई थी। इसके बाद वर्ष 1967 में चौथी विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस ने 184 में से 89 सीटें हासिल की थी। पूर्ण बहुमत नहीं होने के बावजूद कांग्रेस सरकार बनाने में सफल रही। वर्ष 1952 के पहले विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक 39 और 1957 में 32, वर्ष 1962 में 22 और 1998 में 21 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीते थे।

9 चुनाव में निर्दलियों को 10 फीसदी से ज्यादा वोट













































वर्ष वोट प्रतिशत
195733.93
195228.5
196220.83
197217.36
196716.55
197715.92
198013.10
198511.57
199017.14

यह भी पढ़ें : सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड: फरारी में मदद के बाद रोहित गोदारा ने दिया हत्या का टास्क

टॉपिक एक्सपर्ट

भाजपा के पांव जमने से पहले जनता दल भारी था। जब-जब भी बड़े दलों को पूर्ण बहुमत नहीं मिला, तीसरे मोर्चे और निर्दलियों का सहयोग लेना पड़ा। वर्ष 1990 में जनता दल के सहयोग से सरकार बनी थी। फिर 1993 में जनता दल और निर्दलियों का सहयोग लेना पड़ा। वर्ष 2008 और 2018 के चुनाव में अशोक गहलोत ने बसपा और निर्दलियों के सहयोग से सरकार बनाई थी। इस बार भी 8 निर्दलीय और 5 अन्य दलों के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है, हालांकि भाजपा पूर्ण बहुमत में है।-लालकुमार चुघ, राजनीतिक विश्लेषक

बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग