राजस्थान सीईटी परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया गया है, इस परीक्षा में पूछे गए प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे और यह परीक्षा पेन और पेपर मोड में होगी। अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा को पूरा करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा की अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक प्रदान किए जाएंगे। वहीं, परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द जारी होंगे जिसे बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा।