जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित होनी वाली समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) सीनियर सैकण्डरी में इस बार रेकॉर्ड तोड़ आवेदन आए हैं। बोर्ड की ओर से एक अक्टूबर तक आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि थी। बोर्ड के अनुसार एक अक्टूबर रात्रि बारह बजे तक 18 लाख 63 हजार, 82 अभ्यर्थियों ने आवेदन फार्म भरे हैं। जबकि पिछली बार इसी परीक्षा में करीब 16 अभ्यर्थियों ने आवेदन फार्म भरा था।