जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की ओर से 19 जून 2024 को आयोजित संग्रहाध्यक्ष प्रतियोगी परीक्षा-2023 तथा खोज एवं उत्खनन अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा-2023 की मॉडल उत्तरकुंजियां आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को इन मॉडल उत्तर कुंजियों पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2024 को रात्रि 12:00 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है।