6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर

मुख्य सचिव उषा शर्मा खेल प्रतिभाओं से बोेली आगे बढ़े, विश्व स्तर पर नाम कमाओ

उदयपुर दौरें पर सीएस

Google source verification

उदयपुर दौरें पर आई मुख्य सचिव उषा शर्मा ias usha sharma ने सोमवार सुबह दौरें किए। उन्होंने गांधी ग्राउंड पहुंच कर राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के ब्लॉक स्तरीय आयोजन के अभ्यास सत्र का निरीक्षण किया।जनजाति खेल प्रतिभाओं से मुलाकात कर उनको प्रोत्साहित किया। शर्मा ने हॉकी प्लेयर्स और तीरंदाजों से मुलाकात कर चर्चा की। उदयपुर जिले में खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए किए जा रहे प्रयासों को को लेकर संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट और जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के प्रयासों को सराहा। मुख्य सचिव ने खिलाडि़यों को आगे बढ़ने और विश्व स्तर पर नाम कमाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गतिमान प्रशासन बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। सीएस ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिभाओ को सम्मानित भी किया।

cs_usha_ias.jpg

मुख्य सचिव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाई का निरीक्षण भी किया। उन्होंने ओपीडी, महिला वार्ड, निशुल्क दवा वितरण केंद्र, प्रयोगशाला कक्ष, एक्सरे रूम, सर्जिकल वार्ड आदि का निरीक्षण कर मरीजों से बात कर व्यवस्थाओं की ली जानकारी। चिरंजीवी योजना को लेकर मरीजों से चर्चा कर फीडबैक भी लिया।

chief_sec.jpg