2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Chunav Results Live Update : खेरवाड़ा और सलूंबर में चल रही कड़ी टक्कर, कभी बीजेपी और कभी कांग्रेस आगे..

विधानसभा आम चुनाव- 2023, मतगणना मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय परिसर स्थित आटर्स कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार सुबह 8 बजे से प्रारंभ हुई

2 min read
Google source verification
counting1.jpg

आखिर वह घड़ी आ गई जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। विधानसभा आम चुनाव-2023 के तहत 25 नवम्बर को हुए मतदान के बाद पिछले एक सप्ताह से ईवीएम में लॉक प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुलने लगा है। मतगणना मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय परिसर स्थित आटर्स कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार सुबह 8 बजे से हो रही है।
उदयपुर की 8 विधानसभा सीटों पर जहां लगभग एकतरफा मुकाबला चल रहा है, वहीं दो सीटें ऐसी हैं जिन पर कड़ी टक्कर चल रही है। यहां कभी बीेजेपी तो कभी कांग्रेस आगे चल रही है। उदयपुर की सलूंबर सीट पर 8 राउंड तक जहां कांग्रेस के प्रत्याशी रघुवीर सिंह मीणा आगे चल रहे थे, वहीं 14वें राउंड पर पहुंचने पर भाजपा के अमृतलाल मीणा 4745 वोट से बढ़त बना चुके हैं। इधर, खेरवाड़ा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी 8 राउंड तक दयाराम परमार आगे चल रहे थे, वहीं बीच में बीजेपी के नानालाल अहारी ने बढ़त ली तो वहीं 11 वें राउंड में परमार 3836 वोट से आगे चल रहे हैं।

मतगणना स्थल पर कड़े बंदोबस्त
सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली मतगणना के लिए प्रशासनिक अमला तड़के से ही जुट गया। आटर्स कॉलेज के बाहर वाहनों को बाहर रोका जा रहा है और जांच कर वाहनों को प्रवेश दे रहे हैं। मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है और सभी को मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना पड़ रहा है।

उदयपुर में 8 विधानसभा सीटों पर 73 प्रत्याशी मैदान में
उदयपुर में 8 विधानसभा सीटों के लिए कुल 73 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिले में कुल 74.14 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतगणना के दौरान सबसे पहले उदयपुर शहर विधानसभा क्षेत्र का परिणाम सामने आएगा, जबकि सलूम्बर का रिजल्ट सबसे अंत में स्पष्ट होगा। सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के सर्वाधिक 25 राउण्ड होंगे, वहीं उदयपुर शहर में सबसे कम 17 राउण्ड में अंतिम परिणाम सामने आ जाएगा।