10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा कहती है गुंडागर्दी हटाओ कमल खिलाओ, लेकिन भाजपा प्रत्याशी ऐसे, जिन पर कितने ही मामले दर्ज -शक्तावत

Rajasthan Assembly Election 2023 : वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस गारंटी यात्रा रामपोल बस स्टैंड भीण्डर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

less than 1 minute read
Google source verification
preeti_shaktawat.jpg

Rajasthan Assembly Election 2023 : वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस गारंटी यात्रा रामपोल बस स्टैंड भीण्डर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उड़ीसा से पूर्व राज्यसभा सांसद व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रामचंद्र कुन्थिया, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त जगदीशराज श्रीमाली, यात्रा संयोजक जाहिदा शबनम का स्वागत किया। सभी ने पूर्व गृहमंत्री गुलाबसिंह शक्तावत की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। पूर्व सांसद डॉ. कुन्थिया ने कहा कि गहलोत सरकार ने 10 वादे पूरे करने के बाद 7 वादे और किए हैं। कांग्रेस के वादे सिर्फ जुमले नहीं है, गारंटी है। यात्रा रामपोल भींडर से शुरू हुई, जो भटेवर होते हुए वल्लभनगर आकरिया चौराहा पहुंची, जहां जनसभा हुई।

यह भी पढ़ें : राजस्थान विधानसभा चुनाव: एक सप्ताह में दोनों पार्टियों के दिग्गज नेताओं का मेवाड़-वागड़ में डेरा

वल्लभनगर विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति शक्तावत ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत ने वल्लभनगर में पिता की भूमिका निभाते हुए विकास कार्य करवाए। भाजपा कहती है कि गुंडागर्दी हटाओ, कमल खिलाओ, लेकिन भाजपा प्रत्याशी पर कितने मामले दर्ज है, सभी जानते हैं। उन्होंने जनता सेना प्रत्याशी पर भी निशाना साधा। कांग्रेस सरकार ने शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, पानी में कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं का बखान किया।