उदयपुर

राजस्थान चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी का आरोप, नगर निगम भाजपा प्रत्याशी के लिए कर रहा काम, कटारिया भी ले रहे बैठकें

Rajasthan Assembly Election 2023 : उदयपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ने आरोप लगाया है कि नगर निगम भाजपा प्रत्याशी के लिए काम कर रहा है, वहीं असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया भी उनके समर्थन में शहर में बैठकें कर रहे हैं।

less than 1 minute read
Nov 13, 2023

Rajasthan Assembly Election 2023 : उदयपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ने आरोप लगाया है कि नगर निगम भाजपा प्रत्याशी के लिए काम कर रहा है, वहीं असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया भी उनके समर्थन में शहर में बैठकें कर रहे हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी प्रो. गौरव वल्लभ ने निर्वाचन आयोग को शिकायत भेजी है। आरोप लगाया है कि उदयपुर नगर निगम पूरी तरह से भाजपा प्रत्याशी ताराचंद जैन के समर्थन में काम कर रहा है, वहीं असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया संवैधानिक पद पर रहते हुए उनके समर्थन में शहर में बैठकें कर रहे हैं। वे पद और प्रभाव का दुरुपयोग करते हुए निम्न स्तर की राजनीति करने पर आमादा है। ऐसे में कटारिया के मूवमेंट पर रोक लगाने की जरूरत है, ताकि आचार संहिता की पालना हो सके।

नगर निगम का दुरुपयोग
कांग्रेस प्रत्याशी प्रो. वल्लभ ने लिखा कि भाजपा प्रत्याशी जैन के प्रभाव में आकर नगर निगम की ओर से शहर की सजावट के लिए लगाए गए दरवाजे भाजपा ध्वज जैसे हैं। नगर निगम के अधिकारी जैन के निर्देशों पर काम कर रहे हैं।

पहले भी की शिकायत
कांग्रेस प्रत्याशी ने बताया कि उनकी ओर से पूर्व में भी रिटर्निंग अधिकारी उदयपुर शहर के समक्ष शिकायत की गई थी। उल्लेख किया था कि भाजपा प्रत्याशी की ओर से क्षेत्रवासियों को प्रलोभन दिया जा रहा है। जिस क्षेत्र में जैन निर्माण कार्य करने के लिए निर्देश देते हैं, वहां पर नगर निगम के आला अधिकारी निर्माण कार्य को अंजाम पहुंचाते हैं। यह आचार संहिता का उल्लंघन है।

Also Read
View All

अगली खबर