23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ने दिया बड़ा झटका, अब घर की जमीन खरीदना महंगा, इतनी बढ़ाई कीमतें

आवासीय योजनाओं की विकसित भूमि दर सम्बन्धित प्रस्ताव और अनुशंसा के आधार पर दरों में बढ़ोतरी की गई है।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Housing Board

राजस्थान हाउसिंग बोर्ड- फाइल फोटो- पत्रिका

राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ने अपनी जमीनों की कीमतें बढ़ा दी हैं। बोर्ड ने प्रदेशभर में 174 योजनाओं में विकसित भूमि दरों में बढ़ोतरी की है। बढ़ी हुई दरें इसी माह से लागू होकर 30 जून 2026 तक रहेगी। आवासन आयुक्त ने इसका आदेश जारी किया है।

हालांकि व्यावसायिक और संस्थागत श्रेणी की दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। आवासीय योजनाओं की विकसित भूमि दर सम्बन्धित प्रस्ताव और अनुशंसा के आधार पर दरों में बढ़ोतरी की गई है। बोर्ड से सालभर में होने वाले संभावित खर्च को ब्याज सहित जोड़ते हुए निर्धारित की है।

दरें इन शर्तों के साथ लागू

● आरक्षित दरें (रिहायशी) मध्यम आय वर्ग के लिए होगी। आर्थिक दृष्टि से कमजोर आय वर्ग के लिए दरों में से 20 प्रतिशत और अल्प आय वर्ग के लिए दरों में 10 प्रतिशत की छूट रहेगी। मध्यम आय वर्ग (ब) और उच्च आय वर्ग के लिए आरक्षित दरों में क्रमश: 10 और 20 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी।

● विकसित भूमि दर की लागत गणना करते समय उपरी व्यय वर्ग के अनुसार वसूल किए जाएंगे।

● आवासीय भूमि के लिए लीज आरक्षित दर राशि की 2.5 प्रतिशत होगी। व्यावसायिक और संस्थागत भूमि के लिए लीज की राशि मध्यम आय वर्ग की आवासीय आरक्षित दर की क्रमश: 5 और 2.5 प्रतिशत ली जाएगी।

● अतिरिक्त भूमि के लिए विकसित भूमि दर की गणना निर्धारित वर्ग दर के अनुसार ही वसूली योग्य होगी, लेकिन भू-पट्टी आवंटन में निर्धारित वर्ग दर की 1.5 गुणा वसूली योग्य होगी।

● आवासीय भूखण्ड की नीलामी/आवंटन के लिए सम्बन्धित श्रेणी के भूखंड की आरक्षित दर, लागत के लिए निर्धारित आरक्षित दर की 1.5 गुणा होगी।

● बोर्ड की ओर से संस्थाओं को आवंटित भूमि की लागत पर 25 प्रतिशत उपरी व्यय अलग से देय होंगे।

● वर्ष के दौरान स्वीकृत दरों में किसी प्रकार का संशोधन किया जाता है तो संशोधित दरें मान्य होगी।

यह वीडियो भी देखें

उदयपुर सर्कल में यह स्थिति

क्षेत्र - पहले- अब
हिरणमगरी- 21,270- 23,080

गोवर्धनविलास- 21,270- 23,190

गो.विलास विस्तार- 21,270- 23,190

देवाली (गो.विलास)- 10,140- 11,005

पानेरियों की मादड़ी (ओल्ड)- 10,950- 11,885

पानेरियों की मादड़ी (न्यू)- 10,415- 11,300

सविनाखेड़ा (1 व 2)- 12,615- 13,735

भुवाणा- 8,245- 8,950

प्रतापनगर सिंधी समाज- 8,245- 8,950

दक्षिण विस्तार- 9,940- 10,785

अटल नगर भींडर- 5,320- 5,775

सलूम्बर- 6,565- 7,125

नाथद्वारा हाउसिंग बोर्ड- 7,075- 7,680

सुखाड़ियानगर नाथद्वारा- 7,075- 7,680

द्वारिका नगर राजसमंद- 7,010- 7,610

गोविंदनगर राजसमंद- 8,825- 9,575

गोविंदनगर विस्तार- 8,825- 9,575

(दरें: प्रति वर्गमीटर)