
राजस्थान हाउसिंग बोर्ड। फोटो: पत्रिका
Rajasthan Housing Board Scheme: जयपुर। राजस्थान में सस्ते घर खरीदने का सपना देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। राजधानी जयपुर सहित 10 जिलों में राजस्थान आवासन मंडल जल्द ही नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करेगा। राजस्थान आवासन मंडल अगले माह मई में दो आवासीय योजनाएं लॉन्च करेगा। ये योजना प्रताप नगर के सेक्टर-26 और सेक्टर पांच में होंगी। इसके अलावा उदयपुर, बाड़मेर, कोटा और हनुमानगढ़ में भी आवासीय योजनाएं लॉन्च होंगी।
तैयारियों को लेकर आवासन आयुक्त रश्मि शर्मा ने मुख्यालय में बैठक की। उन्होंने बताया कि फ्लैट्स और स्वतंत्र आवास दोनों प्रकार के विकल्प उपलब्ध होंगे। इसमें ईडब्लूएस, एलआइजी, मध्यम आय और उच्च आय वर्ग के लोगों को किफायती, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण आवास मिलेंगे।
उन्होंने बताया कि अटरू, गजनपुरा, नैनवा, लाखेरी और धौलपुर में भी आवासीय योजना शुरू की जाएंगी। जैसलमेर तथा नीमराना के करीब शाहजहांपुर में भी मंडल जल्द नवीन आवासीय योजना लेकर आएगा।
Updated on:
18 Apr 2025, 9:21 AM IST
Published on:
18 Apr 2025, 9:21 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.