
जयपुर। जयपुर शहर में अपने भूखंड का सपना देखने वालों के लिए एक बार फिर अच्छी खबर सामने आई है। जेडीए तीन और आवासीय योजनाएं लेकर आ रहा है। माना जा रहा है कि 27 मार्च को ये तीनों आवासीय योजनाएं लॉन्च होंगी।
गंगा-यमुना और सरस्वती नाम से इन आवासीय योजनाओं को लॉन्च किया जाएगा। तीनों योजनाओं के लिए जेडीए छह अप्रेल से आवेदन लेना शुरू करेगा। पांच मई तक आवेदन लिए जाएंगे।
1. गंगा विहार: ग्राम बस्सी में इसे विकसित किया जा रहा है।
आरक्षित दर (प्रति वर्ग मीटर)-14000 रुपए
भूखंडों की स्थिति
45 वर्ग मीटर तक- 131
46 से 75 वर्ग मीटर तक-36
76 से 120 वर्ग मीटर तक-65
2. यमुना विहार: चाकसू के काठावाला में विकसित होगी।
आरक्षित दर (प्रति वर्ग मीटर)-15500 रुपए
भूखंडों की स्थिति
45 वर्ग मीटर तक- 43
46 से 75 वर्ग मीटर तक-66
76 से 120 वर्ग मीटर तक-74
121 से 220 वर्ग मीटर तक-11
221 वर्ग मीटर से अधिक-38
यह भी पढ़ें
3. सरस्वती विहार: दौलतपुरा के ग्राम डाबरी में विकसित होगी।
आरक्षित दर (प्रति वर्ग मीटर)-11000 रुपए
भूखंडों की स्थिति
45 वर्ग मीटर तक- 95
46 से 75 वर्ग मीटर तक-74
76 से 120 वर्ग मीटर तक-66
121 से 220 वर्ग मीटर तक-48
221 वर्ग मीटर से अधिक-30
यह भी पढ़ें
Updated on:
23 Mar 2025, 10:08 AM IST
Published on:
23 Mar 2025, 8:52 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.