पीसीसी चीफ गोंविद सिंह डोटासरा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखते हुए कहा कि, भाजपा सरकार की असंवेदनशीलता, अनदेखी और लापरवाही जनता के लिए जानलेवा साबित हो रही है। उदयपुर में दहशत का पर्याय बन चुका आदमखोर तेंदुआ एक महीने में 9 लोगों की जान ले चुका है। इलाके के 20 गांवों में डर और दहशत का माहौल है लेकिन सरकार ने न तो तेंदुआ पकड़ने के लिए कोई सार्थक योजना बनाई, और न ही सरकार की जंगली जानवरों के हमले में मौत को लेकर कोई नीति है।