
पत्रिका के कार्यक्रम को संबोधित करते पत्रिका के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी।
उदयपुर. आज मीडिया और सोशल मीडिया की स्थिति किसी से छिपी नहीं है, लेकिन इनको एक तराजूू में तोलकर देख लें तो हकीकत सामने आ जाएगी। राजस्थान पत्रिका अखबार हमेशा खरा उतरा और कभी जनता का विश्वास नहीं तोड़ा।
यह बात राजस्थान पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ने सोमवार को उदयपुर संस्करण के 40वें स्थापना दिवस पर कही। वे मेवाड़ अंचल के प्रबुद्धजनों से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर चर्चा कर रहे थे। कोठारी ने कहा कि पत्रिका ने जब-जब अभियान चलाए, अपने दायित्व को निभाने का पूरा काम किया।
पत्रिका की एक आवाज पर कारगिल में शहीदों के परिवारों की मदद के लिए, गुजरात में भूकंप पीडि़तों की मदद या एक मुट़्ठी अनाज योजना हो सबमें जनता व दानदाताओं ने कड़ी बनकर काम किया, वहां भी वजह विश्वास ही था।
उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप खुद के लिए नहीं जीए इसलिए मेवाड़ ही नहीं विश्व में उनका नाम गौरवांवित हुआ और ऐसे ही मीराबाई भी गौरव बनी। अंत में उन्होंने कहा कि उदयपुर की जनता का जो सम्मान हमें मिला है उससे बड़ा कोई सम्मान नहीं है, पाठक ही हमारा भगवान है।
इससे पूर्व समूह के डिप्टी एडिटर भुवनेश जैन ने पत्रिका की तब से अब तक की विकास यात्रा की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि पत्रिका ने उदयपुर संभाग में झीलें, पहाड़ों को बचाने के लिए बड़ा काम किया, उदयपुर की आयड़ नदी, उदयपुर-अहमदाबाद आमान परिवर्तन, आरएनटी मेडिकल कॉलेज में कोविड टेस्ट शुरू कराने सहित उस दौर में खान मंत्री के बाल विवाह के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया।
Updated on:
14 Dec 2020 10:56 pm
Published on:
14 Dec 2020 10:51 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
